काले शीशे लगे वाहन में घुम रहे हैं सरकारी बाबू
मालदा: मालदा शहर में इन दिनों काले शीशे लगे वाहनों की भरमार है. आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सरकारी एवं प्रशासिनक अधिकारी अपने वाहनों में काले शीशे का उपयोग कर रहे हैं. यह अपने आप में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी खुलेआम उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों में काले शीशे लगाने पर पूरी […]
उसके बाद भी मालदा जिले में इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. कई ब्लॉकों के बीडीओ से लेकर पंचायत समिति, जिला परिषद, यहां तक कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी इस तरह के वाहनों का उपयोग कर रहे हैं. यहां उल्लेखनीय है कि हाल में ही कोलकाता में वाहन के टक्कर से वायु सेना के एक जवान की मौत हो गई थी. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता का बेटा मुख्य आरोपी है. जिस वाहन से टक्कर हुई थी, उसमें काले शीशे लगे हुए थे. सीसीटीवी फुटेज में इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि चालक के अलावा वाहन में और कौन-कौन लोग सवार था. इससे पुलिस जांच में भी बाधा आ रही है.
इस घटना के बाद से कोलकाता में पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. मालदा में भी कुछ महीने पहले काले कांच लगे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन अब यह अभियान पूरी तरह से बंद है. जिसके परिणामस्वरूप शहर में ऐसे वाहनों की भरमार हो गई है. पुलिस तथा मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. इस मामले पर जब आंचलिक परिवहन अधिकारी तपन मल्लिक से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि वाहनों में काले शीशे लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगी हुई है. बीच-बीच में वह लोग पुलिस के सहयोग से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










