तृणमूल प्रत्याशियों के समर्थन में महारैली
हावड़ा. निगम उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में गुरुवार को बाली में एक महा रैली निकाली गयी. मंत्री फिरहाद हकीम,अरूप राय, हावड़ा के मेयर डॉक्टर रथीन चक्रवर्ती, सांसद प्रसून बनर्जी व सुब्रत बख्शी के संयुक्त नेतृत्व में निकली इस रैली में पार्टी प्रत्याशियों के साथ हजारों की संख्या में समर्थक भी शामिल […]
इसी क्रम में वार्ड 62 के टीडी रोट इलाके में तृणमूल प्रत्याशी कैलाश मिश्रा के समर्थन में प्रचार किया गया. मंत्री अरूप राय सहित तमाम तृणमूल नेताओं ने आम जनता से वार्ड 61 के समुचित विकास के लिए कर्मठ पार्टी प्रत्याशी कैलाश मिश्रा के समर्थन मेें वोट देने की अपील की.
वहीं, पार्टी प्रत्याशी श्री मिश्रा ने कहा कि उन्होंने वार्ड की मौलिक सुविधाओं के विकास के लिए काफी कुछ किया है. उम्मीद जताया कि उनके कार्यों के आधार पर जनता उन्हें जरूर समर्थन करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का साथ मिला तो, वह वार्ड 61 को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करेंगे. रैली में मनजीत रफैल, रमाशंकर सिंह, मनोज कुमार, सुमित सिंह, आनंद सिंह, अंश राय, प्रमोज राय उर्फ पिंटू,राजन सिंह व अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










