तृणमूल नेता सर्जन शेख की अदालत में पेशी

Updated:
विज्ञापन

मालदा. घर में आग्नेयास्त्र िछपा कर रखने के जुर्म में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सर्जन शेख को आज मालदा सीजेएम अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उसे सात दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि सर्जन शेख को पुलिस ने अपने घर में आग्नेयास्त्र छीपा कर रखने के […]

विज्ञापन
मालदा. घर में आग्नेयास्त्र िछपा कर रखने के जुर्म में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सर्जन शेख को आज मालदा सीजेएम अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उसे सात दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि सर्जन शेख को पुलिस ने अपने घर में आग्नेयास्त्र छीपा कर रखने के मामले में कल गिरफ्तार किया था.

उसके पास इतने आग्नेयास्त्र कहां से आया, यह जानने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सर्जन शेख के खिलाफ अपहरण, डकैती, हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों से जुड़े छह शिकायत दर्ज है. दूसरी ओर, तृणमूल नेता सर्जन शेख के घर से आग्नेयास्त्र बरामद की घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियांे ने राजनीति शुरू कर दी है.


भाजपा, कांग्रेस, माकपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस असामाजिक तत्वों की मदद से इलाका दखल कर वोट लूटने की कोशिश में जुट गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कालियाचक में पिछले एक महीने में घटी विभिन्न आपराधिक घटनाओं के बाद नवान्न से शनिवार को तृणमूल कांग्रेस नेता बकुल शेख को गिरफ्तार करने का निर्देश जिला पुलिस को दिया गया. बकुल शेख की गिरफ्तारी के निर्देश के एक दिन बाद ही तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुआज्जेन हुसैन ने बकुल शेख को पार्टी से निष्कासित करने का निर्देश जारी किया. मुआज्जेन हुसैन ने बताया कि पार्टी विरोधी कामकाज के लिए उसे तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित किया गया है.

इस घटना के संबंध में माकपा के जिला सचिव अंबर मित्र ने बताया कि पुलिस अगर निष्पक्ष भूमिका पालन करती तो इलाके में असामाजिक तत्व इस तरह से खुलेआम हथियार लेकर नहीं घुमते. मालदा में तृणमूल के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई काफी दिनों से चल रही है और बेगुनाह लोगों को इस लड़ाई की सजा मिल रही है. पुलिस सब कुछ जानकर भी कोई कदम नहीं उठा रही है. बकुल शेख को गिरफ्तार करवा कर तृणमूल कांग्रेस अपना दायित्व खत्म करने की कोशिश कर रही है. कालियाचक में बकुल शेख की तरह कई अपराधी सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के छत्रछाया में पल रहे हैं. विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस असामाजिक तत्वों के बल पर वोट लूटने की कोशिश में जुट गयी है.

क्या कहती हैं कांग्रेस सांसद
इधर, जिला कांग्रेस की अध्यक्षा तथा सांसद मौसम नूर ने बताया कि कालियाचक, सुजापुर इलाके में असामाजिक तत्वों से राजनीति करवाने का काम तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही करती आ रही है. मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक का तरीका ऐसा ही है. पुलिस सबकुछ जानती है.
बकुल शेख की गिरफ्तारी शीघ्र: एसपी
पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि सर्जन शेख को काफी दिनों से तलाशा जा रहा था. गिरफ्तार सर्जन शेख किस राजनीतिक दल के साथ है, नहीं मालूम. उसके खिलाफ छह मामले दर्ज है. बकुल शेख को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola