महकमा परिषद चुनाव: राज्य सरकार पर किया तीखा हमला

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने का काम जारी है. एक ओर जहां माकपा ने इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर बाजी मार ली है, वहीं दूसरी ओर अन्य दल अब तक उम्मीदवारों के नाम को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं. एक-एक सीट […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने का काम जारी है. एक ओर जहां माकपा ने इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर बाजी मार ली है, वहीं दूसरी ओर अन्य दल अब तक उम्मीदवारों के नाम को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं.

एक-एक सीट के लिए कई उम्मीदवार होने की वजह से ऐसे दलों की परेशानी काफी बढ़ गई है. मोदी लहर में सवार होकर चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में खड़ी भाजपा को भी कमोवेश इसी समस्या से दोचार होना पड़ रहा है. महकमा परिषद के नौ सीटों के लिए भाजपा अब तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर सकी है. महकमा परिषद चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि इस महीने की 10 तारीख को है. हालांकि ग्राम पंचायत तथा पंचायत समिति हेतु भाजपा उम्मीदवार विभिन्न ब्लॉकों में अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. सबसे अधिक मारामारी महकमा परिषद के नौ सीटों को लेकर है.

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अंतिम दिन तक उम्मीदवारों के नामों पर ससपेंश बनाये रखना चाहती है. अंतिम दिन 10 तारीख को सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. इसके पीछे भाजपा की रणनीति यह है कि कोई बागी उम्मीदवार नामांकन दाखिल न कर सके. यही वजह है कि भाजपा 10 तारीख तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं करेगी. 10 तारीख को ही भाजपा उम्मीदवार सीधे एसडीओ कार्यालय जायेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस संबंध में बातचीत करने पर भाजपा के महासचिव नंदन दास का कहना है कि सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम करीब-करीब तय है.

उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी तरह की विवाद से साफ इंकार किया. श्री दास ने कहा कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि यानि 10 सितंबर को भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पंचायत तथा पंचायत समितियों के चुनाव हेतु भाजपा उम्मीदवार माटीगाड़ा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी तथा फांसीदेवा के बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं. श्री दास ने इस बार नामांकन की प्रक्रिया को बेहद जटिल बताते हुए राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नामांकन प्रक्रिया को इसलिए बेहद जटिल बना दिया है कि विरोधी दल के उम्मीदवार नामांकन ही दाखिल न कर पायें. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीद बेहद गरीब होते हैं.

ऐसे लोग तरह-तरह की औपचारिकताओंे पर पैसे खर्च नहीं कर सकते. नये नामांकन में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से भी संपत्ति की जानकारी मांगी जा रही है. इसके लिए उम्मीदवारों को एफिडेविट दाखिल करने के लिए कहा गया है. स्वाभाविक तौर पर उम्मीदवारों को एफिडेविट बनाने में कोर्ट-कचहरी का चक्कर काटना पड़ रहा है. फिर भी भाजपा उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के काम में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola