गुमशुदा 10वर्षीय अरिहंत का दो दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. गुमशुदा 10 वर्षीय अरिहंत तमांग का दो दिनों बाद भी प्रधाननगर थाना की पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा पायी है. गायब बच्चा मोहन बगान का नामी फुटबॉलर नीमा तमांग का लड़का है. अपने लाडले की जल्द तलाशी हेतु श्री तमांग सोमवार को अपनी पत्नी रीता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. गुमशुदा 10 वर्षीय अरिहंत तमांग का दो दिनों बाद भी प्रधाननगर थाना की पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा पायी है. गायब बच्चा मोहन बगान का नामी फुटबॉलर नीमा तमांग का लड़का है. अपने लाडले की जल्द तलाशी हेतु श्री तमांग सोमवार को अपनी पत्नी रीता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज वर्मा से फरियाद करने गये. पहले किसी महत्त्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से सीपी दो घंटे बाद मुलाकात करने की बात कही.

दो घंटे की इंतजार के बाद श्री वर्मा ने नीमा तमांग से घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही उन्होंने मामले की जांच कर रहे प्रधाननगर थाना के पुलिस अधिकारी से फोन पर जानकारी ली. श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है.

सभी थानों को गायब बच्चे की तस्वीर एवं पहचान के सभी कागजात भेज दी गयी है. हर संभावित जगहों पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है. कुछ भी सुराग हाथ लगते ही तुरंत जानकारी देने का श्री वर्मा ने आश्वासन दिया. नीमा तमांग ने बताया कि हमलोग मूल रुप से दार्जिलिंग के रहनेवाले हैं. सिलीगुड़ी में प्रधाननगर के बाघाजतिन कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहते हैं. पांच सितंबर यानी शनिवार को जहां पूरी दुनिया कान्हा के जन्मदिन का उत्सव मनाने में डूबी थी वहीं हम लोग अपने लाडले की तलाश में दर-दर भटक रहे थे. उन्होंने बताया कि अरिहंत वेस्ट प्वांइट स्कूल के पांचवीं का छात्र है.

जन्माष्टमी वाले दिन वह दिन के 12 बजे अपने बड़े भाई के साथ प्रधाननगर स्थित एक गेम पार्लर में खेलने के लिए गया. वहां से दोनों महानंदा नदी में नहाने भी गये. लेकिन पानी के डर से अरिहंत नदी में नहीं उतरा और वह भाई को बोलकर वापस खेलने के लिए गेम पार्लर चला गया. जब बड़ा भाई भी नहाने के बाद वापस गेमपार्लर पहुंचा तो अरिहंत को नहीं देखा. वह हाथोंहाथ घर लौटा, लेकिन वहां भी नहीं मिला. उसे किसी अनहोनी का अंदाजा लगते ही शाम को हमें जानकारी दी. हर संभावित जगहों पर खोजने के बावजूद कोई अता-पता न लगने पर उसी रात को थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. लेकिन अब-तक कोई पता नहीं चल पाया है. पूरा परिवार सदमे में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola