तृणमूल समर्थक चाय श्रमिक के घर पर हमला, घायल तोड़फोड़ व बाइक में की आगजनी

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. दो सितंबर को वामपंथी श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत बंद के दौरान काम पर गये तृणमूल समर्थित एक चाय श्रमिक के घर पर प्रोग्रेसिव पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लोगों ने हमला कर दिया. शनिवार देर रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया. डुवार्स के माल ब्लॉक के नेवड़ा चाय बागान निवासी लॉरेंस खालको के […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. दो सितंबर को वामपंथी श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत बंद के दौरान काम पर गये तृणमूल समर्थित एक चाय श्रमिक के घर पर प्रोग्रेसिव पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लोगों ने हमला कर दिया. शनिवार देर रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया. डुवार्स के माल ब्लॉक के नेवड़ा चाय बागान निवासी लॉरेंस खालको के घर में तोड़फोड़ व बाइक में आगजनी की गयी. हमले में पीडि़त परिवार का एक सदस्य घायल हो गया. उसे माल महकमा अस्पताल में भरती कराया गया है.

घटना की खबर मिलते ही एसडीपीओ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. रविवार सुबह जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जेम्स कुजूर घटनास्थल पर गये. स्थिति पर काबू पाने के लिए इलाके में पुलिस पिकेटिंग बिठायी गयी है. पीडि़त चाय श्रमिक की बेटी प्रीति खालको ने बताया कि शनिवार रात को लगभग 100 पीपीपी समर्थकों ने उनके घर पर हमला किया. घर के सारे फर्नीचर तोड़ दिये गये. एक बाइक जला दी गयी. हमलावरों ने उसके भाई एंथनी खालको के सिर पर शराब के बोतल से आघात किया जिससे वह जख्मी हो गया. जलपाईगुड़ी के तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने घटना की तीव्र निंदा की है. उन्होंने बताया कि योजना बना कर तृणमूल समर्थक के घर पर पीपीपी ने हमला किया है. शनिवार रात को ही घटना के बारे में मुख्यमंत्री को सूचित किया गया है.

उन्होंने पुलिस को दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए अनुरोध किया है. दूसरी ओर, पीपीपी ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. पीपीपी के केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष किरण कालिंदी ने बताया कि इस तरह के घटना के पीछे उनके पार्टी का कोई कार्यकर्ता व समर्थक शामिल नहीं है. उन्होंने आशंका जतायी है कि इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने इस काम को अंजाम दिया होगा. अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जेम्स कुजूर ने बताया कि स्थिति फिलहाल काबू में है. इलाके में पुलिस पिकेट है. इलाके में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शाम को दोनों संगठनों को बैठक के लिए बुलाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola