बिजली गुल: शव शैया की लगी कतारें
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी किरणचंद श्मशान घाट में सुबह से ही बिजली गुल होने पर घंटों तक दाह-संस्कार नहीं हुआ. जनेटर ने भी बाद में जवाब दे दिया और दाह-संस्कार का काम पूरी तरह रुक गया. इस वजह से श्मशान घाट में शव सय्या की कतारें लग गयी और लोगों काफी परेशानियों से जूझना पड़ा. दोपहर डेढ़ […]
दोपहर डेढ़ बजे जैसे टिकियापाड़ा निवासी अर्षित विश्वास का शव विद्युत चूल्हा में जलाने के लिए बिल्डिंग में ले जाया गया, तभी जनेटर बंद हो गया और सुबह से ही बिजली न रहने के वजह से दाह-संस्कार का काम बंद हो गया. बाद में शाम करीब पौने पांच बजे बिजली आने पर दाह-संस्कार का काम वापस शुरु हुआ. दोपहर से शाम तक करीब सात शव सय्यों की कतार श्मशान घाट में लग गयी. दाह-संस्कार का काम रुक जाने की वजह से परेशान लोग बाद में काफी आक्रोशित हो उठे. राजेश पुरी का कहना है कि इस्कॉन मंदिर रोड की रहनेवाली उनकी भाभी का शव करीब 2.30 बजे श्मशान घाट में लाया गया. यहां शवों की कतार देखने के बाद मालूम पड़ा कि बिजली न होने की वजह विद्युत चूल्हा बंद पड़ा है. जनेटर भी नहीं चलाया जा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










