होटल व्यवसायी को मारी गोली
मालदा : बंदूक की नोक पर लुटेरों ने होटल व्यवसायी का सब कुछ लूट लिया. लुटेरों ने व्यवसायी को गोली मारी तथा उनकी बाइक, रुपये, मोबाइल छीन कर नौ-दो ग्यारह हो गये. इस वारदात को शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास मालदा के कालियाचक थानांतर्गत कालिकापुर बांध इलाके में अंजाम दिया गया. गोली […]
मालदा : बंदूक की नोक पर लुटेरों ने होटल व्यवसायी का सब कुछ लूट लिया. लुटेरों ने व्यवसायी को गोली मारी तथा उनकी बाइक, रुपये, मोबाइल छीन कर नौ-दो ग्यारह हो गये. इस वारदात को शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास मालदा के कालियाचक थानांतर्गत कालिकापुर बांध इलाके में अंजाम दिया गया. गोली लगने से घायल व्यवसायी का नाम एमदादुर रहमान (32) है.
वह कालियाचक के सिलामपुर गांव के निवासी है. स्थानीय लोगों ने व्यवसायी को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया. चिकित्सकों ने बताया कि घायल के दायें पैर में गोली लगी है. उसके सिर पर भी चोट के निशान हैं. व्यवसायी की हालत नाजुक होने पर आज सुबह मालदा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










