शिक्षक दिवस: याद किये गये राधाकृष्णन

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कई शिक्षक हुए सम्मानित सिलीगुड़ी : शिक्षक व जन्म दिवस के उपलक्ष पर सिलीगुड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया. नील नलिनी स्कूल: शहर के आश्रमपाड़ा स्थित नील नलिनी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर बंगाल विकास […]

विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन
कई शिक्षक हुए सम्मानित
सिलीगुड़ी : शिक्षक व जन्म दिवस के उपलक्ष पर सिलीगुड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया.
नील नलिनी स्कूल: शहर के आश्रमपाड़ा स्थित नील नलिनी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने विधि पूर्वक किया.
राधाकृष्णन की तस्वीर पर मंत्री, शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों नेश्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके सद्विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया. श्री देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधाकृष्णन के जीवन चरित्र से बच्चों को रु-ब-रु कराया.
उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन ने अपने जीवन का 40 वर्ष शिक्षा जगत को अर्पण कर दिया. इसी वजह से उनके जन्मदिन को पूरा देश शिक्षक दिवस के रुप में पालन करता है. इस मौके पर श्री देव ने सिलीगुड़ी के सेवानिवृत एवं वर्तमान शिक्षकों को किताब व प्रशस्ती-पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया. स्कूल के बच्चों ने नृत्य-गान की प्रस्तुती कर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया.
ह्यूमन केयर वेलफेयर: सिलीगुड़ी ‘ह्यूमन केयर’ वेलफेयर सोसायटी नामक संस्था के बैनर तले थेलेसेमिया पीडि़त व विकलांग बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया. हिलकार्ट रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों को दंग कर दिया. कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि के रुप में मौजूद सिलीगुड़ी के विधायक डॉ रुद्रनाथ भट्टाचार्य, स्वामी सत्यानंद महाराज व स्वामी नित्यानंद महाराज ने बच्चों की हौसला अफजायी की.
श्री भट्टाचार्य ने आज के दिन ही शिक्षक दिवस मनाये जाने की वजह से बच्चों को अवगत कराया. साथ ही उन्होंने संस्था के कार्यों की काफी प्रशंसा की. इस मौके पर एक थेलेसेमिया पीडि़त बच्ची ने अपने हाथों से बनायी एक तस्वीर श्री भट्टाचार्य को भेंट की. साथ ही शहर के दो नामी शिक्षकों महेंद्रनाथ राय व आरिफ खान को सम्मानित भी किया गया.
इसके अलावा मीडिया क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हेतु एक हिन्दी दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश साशमल व छायाकार गोपाल मजूमदार को आर्थिक अनुदान देकर सम्मानित किया गया. संस्था की ओर से 35 थेलेसेमिया पीडि़त व विकलांग बच्चों को पाठ्य सामग्रियां एवं मिठायी दी गयी. इस मौके पर संस्था की ओर से उपाध्यक्ष बापी पाल ने इन बच्चों के वर्ष भर पठन-पाठन का खर्च उठाने का भी एलान किया. अध्यक्ष समीर सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अल्पना राहा, रुमा मजूमदार व अन्य सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.
12 नंबर वार्ड तृकां कमेटी: 12 नंबर वार्ड तृकां कमेटी के बैनर तले एवं वार्ड पार्षद नांटू पाल के नेतृत्व में स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में शिक्षक दिवस मनाया गया. समारोह के बीच राधाकृष्णन की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पण की गयी.
साथ ही वार्ड के सभी सरकारी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को किताबें, प्रशस्ति-पत्र व मिठाइयां देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान 11 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद मंजूश्री पाल बतौर अतिथि मौजूद थी. साथ ही भारी तादाद में तृकां के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए.
शिक्षक संगठन: पश्चिम बंगाल तृणमूल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, पश्चिम बंगाल तृणमूल सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन एवं वेबकुटा सिलीगुड़ी शिक्षा जिला कमेटी के संयुक्त पल पर आज डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन शहर के हिलकार्ट रोड स्थित मित्र सम्मिलनी हॉल में किया गया था.
कार्यक्रम के दौरान तीनों संगठन के विशिष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव उपस्थित थे. उन्होंन अपने हाथों से शिक्षकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया.
दार्जिलिंग: सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती पर हिमाक्षरा राष्ट्रीय साहित्य परिषद की ओर से आज स्थानीय एक होटल में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया. अधिवेशन में दार्जिलिंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक कुमार देवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
इस दौरान दार्जिलिंग के शिक्षक सूरज वर्मा समेत विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस दौरान विधायक त्रिलोक कुमार देवान ने हिमाक्षरा राष्ट्रीय साहित्य परिषद के कार्यों की प्रशंसा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola