अब ह्वाट्स ऐप पर सिलीगुड़ी नगर निगम कल से होगी इसकी शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

पत्रिका का भी प्रकाशन शुरू आम लोग सीधे कर सकेंगे संपर्क सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में रहनेवाले लोग अब अपनी समस्याओं को आसानी से सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों को पहुंचा सके, इसके लिए ह्वाट्स एप सेवा शुरू की जा रही है. इस सेवा के माध्यम से लोग सीधे सिलीगुड़ी नगर […]

विज्ञापन

पत्रिका का भी प्रकाशन शुरू

आम लोग सीधे कर सकेंगे संपर्क

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में रहनेवाले लोग अब अपनी समस्याओं को आसानी से सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों को पहुंचा सके, इसके लिए ह्वाट्स एप सेवा शुरू की जा रही है. इस सेवा के माध्यम से लोग सीधे सिलीगुड़ी नगर निगम से संपर्क कर सकेंगे. यह जानकारी आज सिलीगुड़ी नगर निगम में मेयर अशोक भट्टाचार्य ने दी. वह नगर निगम की पत्रिका पूरवार्ता को जारी करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि इस पत्रिका का नियमित रूप से प्रकाशन किया जायेगा. इसमें सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी सिलीगुड़ी के लोगों को दी जायेगी. इसके साथ ही किन सेवाओं के लिए किस अधिकारी से संपर्क करना चाहिए इसकी भी विस्तृत जानकारी इस पत्रिका में उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के अधीन रह रहे आम लोगों से अपने वार्डों सें संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी भेजने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि जो भी लोग अपने वार्डों की समस्याओं की जानकारी पूरवार्ता पत्रिका को भेजेंगे, उसका प्रकाशन भी होगा. इसके साथ ही ह्वाट्स एप सेवा की भी शुरूआत की जा रही है. सोमवार से इस सेवा की नियमित शुरूआत हो जायेगी. सिलीगुड़ी नगर निगम आम लोगों के लिए ह्वाट्स एप नंबर को जारी करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola