गंगा नदी में फिर से कटाव शुरू, कई गांवों के अस्तित्व पर खतरा
मालदा: गंगा नदी में कटाव की वजह से जिले में कालियाचक थाना अंतर्गत तीन ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों हड़कंप मचा हुआ है. पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से गंगा नदी अपने पूरे उफान पर है और बढ़ते जल स्तर ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. बिन नगर एक ग्राम […]
इस बीच, तट कटाव की इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन तथा फरक्का बैरेज प्रबंधन के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. उसके बाद ही नदी कटाव को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन तथा फरक्का बैरेज प्रबंधन द्वारा सिर्फ बैठकें की जा रही हैं. नदी के कटाव को रोकने की कोशिश नहीं की जा रही है. कटाव की यही स्थिति लगातार बनी रही, तो कई गांव गंगा की गर्भ में समा जायेंगे. स्थानीय लोगों ने आगे कहा कि बिन नगर 1, 2, लक्ष्मीपुर तथा पारद्वानापुर, शोभापुर ग्राम पंचायत इलाके में तट कटाव की समस्या काफी अधिक है.
प्रशासक की इस उदासीन रवैये के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी रोष है. इधर, कालियाचक तीन ग्राम पंचायत के सदस्य कांग्रेस के शायद अहमद का कहना है कि बिन नगर एक ग्राम पंचायत के मारजिना बांध इलाके में 600 मीटर तक नदी कटाव की घटना घटी है. इससे पहले लक्ष्मीपुर तथा पारदेवानपुर इलाके में भी तट कटाव की समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. इससे इस इलाके में काफी हानि हुई है. पिछले कुछ दिनों से जारी कटाव की वजह से बिन नगर-1 इलाके में करीब 25 घरों को गंगा ने लिल लिया है. इसके अलावा कई अन्य गांवों के भी गंगा में समा जाने का खतरा बना हुआ है. इन गांवों में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि भी है. इन सभी के गंगा में समा जाने की संभावना बनी हुई है. उन्होंने आगे बताया कि पारदेवानपुर गांव में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से आरसेनिक प्लांट बनाने का काम चल रहा है. यदि तट कटाव को रोकने की कोशिश नहीं की गई, तो इस प्लांट के भी गंगा में बह जाने की संभावना है. तीस्ता बैरेज प्रबंधन ने नदी कटाव को रोकने के लिए विशेष पहल शुरू करने की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई. नदी तट को बांधने के लिए तीस्ता बैरेज प्रबंधन ने अब तक कोई काम नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










