सहेली बन कर नौकरानी ने उड़ाये मालकिन के गहने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: सहेली बन कर एक नौकरानी अपने मालकिन के घर में काम करने के दौरान वहां से उनकी कीमती जेवरात लेकर फरार हो गयी. घटना बांसद्रोनी इलाके की है. शिकायतकर्ता का नाम सामंत सिन्हा है. घटना की जानकारी के बाद उन्होंने बांसद्रोनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया […]
विज्ञापन
कोलकाता: सहेली बन कर एक नौकरानी अपने मालकिन के घर में काम करने के दौरान वहां से उनकी कीमती जेवरात लेकर फरार हो गयी. घटना बांसद्रोनी इलाके की है. शिकायतकर्ता का नाम सामंत सिन्हा है.
घटना की जानकारी के बाद उन्होंने बांसद्रोनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि बांसद्रोनी इलाके में वे एक मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने घर में गीता मंडल नामक एक नौकरानी को काम के लिए था.
उसकी पत्नी रामकृष्ण व सारदा मां की भक्त है और रामकृष्ण मिशन मठ की सदस्य है. इसे देखते हुए उसकी नौकरानी ने भी खुद को सारदा मां का भक्त बताया और उसकी पत्नी के साथ कुछ ही दिनों में घुल मिल गयी. काम करने के दौरान उनकी नौकरानी ने घर की आलमारी में गहने कहां है, इसकी जानकारी हासिल कर ली और काम के दौरान आलमारी से चार भरी सोने की चेन लेकर भाग निकली.
इसके बाद से वह काम पर आना बंद कर दी. काफी विश्वास होने के कारण घर के दोनों सदस्यों को उस पर शक नहीं हुआ. एक महीने के बाद जेवरात की जांच करने पर पता चला सोने की चेन गायब है. बांसद्रोनी थाने में इसकी शिकायत करने पर नौकरानी से संपर्क किया गया. इसमें उसने खुद को दूसरे जगह पर होने की जानकारी दी, जबकि उसका फोन का लोकेशन हिंगलगंज में स्थित उसका घर की तरफ इशारा कर रहा था. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने उसके घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके घर से सोने की चेन बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










