कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के दागापुर स्थित गैर सरकारी कॉलेज ज्ञान ज्योति कॉलेज में थर्ड इयर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कॉलेज के ही क्लर्क द्वारा छेड़छाड़ की घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है. कल इस घटना के बाद आरोपी क्लर्क देवराज भौमिक की कॉलेज के छात्रों ने जमकर पिटायी की थी. उसकी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के दागापुर स्थित गैर सरकारी कॉलेज ज्ञान ज्योति कॉलेज में थर्ड इयर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कॉलेज के ही क्लर्क द्वारा छेड़छाड़ की घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है.
कल इस घटना के बाद आरोपी क्लर्क देवराज भौमिक की कॉलेज के छात्रों ने जमकर पिटायी की थी. उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर तथा छाती मेंे काफी चोटें आयी हैं. उसकी चिकित्सा की जा रही है और जान बचाने के लिए उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है. इस बीच, आरोपी देवराज भौमिक की पत्नी पिंकी भौमिक अपने पति के बचाव में मीडिया के सामने आयी. सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपने पति को पूरी तरह से निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि उनके पति कभी भी इस तरह की नीच हरकत नहीं कर सकते.
वह काफी दिनों से ज्ञान ज्योति कॉलेज में नौकरी कर रहे हैं और कभी भी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है. पिंकी भौमिक स्थानीय देशबंधुपाड़ा में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ अकारण मारपीट की गई. बाहरी लोगों की सहायता से पति पर हमला किया गया और उनके पति की स्थिति अभी बेहद गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, उनके बचने की उम्मीद नहीं है. उनका दो साल का एक बच्चा भी है.
पूरे परिवार में उनके पति ही कमाने वाले हैं. यदि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट जाती है, तो परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा. पिंकी भौमिक ने आगे कहा कि आरोप लगाने वाली छात्रा ने उनके पति पर झूठा आरोप लगाया है. छात्रा द्वारा कॉलेज प्रबंधन के समक्ष इस मामले में दर्ज शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस मुद्दे को लेकर मीटिंग की जा रही थी.
मीटिंग चलने के बीच ही आरोप लगाने वाली छात्रा ने अपने मामा की सहायता से उनके पति पर हमला किया. वह छात्रा अपने मामा के साथ 40-50 बाहरी लोगों को लेकर कॉलेज आयी और उनके पति की पिटायी शुरू कर दी. इस बीच, आरोपी क्लर्क देवराज भौमिक के पिता जगन्नाथ भौमिक ने आज छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली छात्रा, उसके मामा तथा 50 गुमनाम लोगों के खिलाफ माटीगाड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज करा दी है
उल्लेखनीय है कि दागापुर स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी थी. आरोप है कि उस कॉलेज में काम करने वाला एक गैर शिक्षक कर्मचारी देवराज भौमिक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. उसके ऊपर कई छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.
पीडि़त छात्रा की शिकायत के बाद कार्रवाई को लेकर कॉलेज प्रबंधन की एक बैठक चल रही थी, कि तभी भारी संख्या में कॉलेज के छात्र तथा अन्य लोग वहां इकट्ठे हो गये और जमकर हंगामा किया. गुस्साये लोगों ने आरोपी देवराज भौमिक की जमकर पिटायी कर दी. इसके पहले भी आरोपी के खिलाफ कई छात्राओं ने इस तरह की शिकायतें दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola