भूस्खलन पीडि़तों को सहायता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोजमुमो दार्जिलिंग टाउन कमिटी ने भूस्खलन पीडि़तों को एक लाख 7 हजार 4 सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी है. विगत कुछ महीने पहले दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भयानक विनाशकारी भूस्खलन हुआ था और जान-माल का काफी नुकसान हुआ था. उन भूस्खलन पीडि़तों को विभिन्न संघ-संस्थाओं ने राहत सामग्रियों का […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोजमुमो दार्जिलिंग टाउन कमिटी ने भूस्खलन पीडि़तों को एक लाख 7 हजार 4 सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी है. विगत कुछ महीने पहले दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भयानक विनाशकारी भूस्खलन हुआ था और जान-माल का काफी नुकसान हुआ था.
उन भूस्खलन पीडि़तों को विभिन्न संघ-संस्थाओं ने राहत सामग्रियों का वितरण किया था. गोजमुमो ने भी पीडि़तों को कुछ आर्थिक सहयोग करने की इच्छा जाहिर करते हुए शहर के सभी दुकानदारों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें सर्वसम्मति से सभी दुकानदारों ने आर्थिक सहयोग देने की बात कही थी.
जिसमें 1 लाख 7 हजार सौ रुपये का संग्रह हुआ. आज उक्त धनराशि गोजमुमो टाउन कमिटी के अध्यक्ष ऐलेन छेत्री के नेतृत्व में रिलिफ फंड कोडिनेटर एवं जीटीए सभासद ज्योति कुमार को सौंपा गया. अध्यक्ष छेत्री ने सभी दुकानदारों को सहयोग के लिये आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










