लुटेरों के हमले से मां-बेटा घायल

Updated:
विज्ञापन

मालदा. लुटेरों के साथ पंगा लेना मां व बेटे को महंगा पड़ गया. लुटेरों के हमले से घायल मां व बेटे को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. घटना रतुआ थानांतर्गत आटगामा बलरामपुर गांव में घटी. इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोपियों के […]

विज्ञापन
मालदा. लुटेरों के साथ पंगा लेना मां व बेटे को महंगा पड़ गया. लुटेरों के हमले से घायल मां व बेटे को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. घटना रतुआ थानांतर्गत आटगामा बलरामपुर गांव में घटी.

इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोपियों के नाम आलोक मंडल व छोट‍टू मंडल है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल सनेका मंडल व उसका बेटा अजय मंडल सोमवार शाम को अपनी जमीन पर मजदूरों के द्वारा कुछ काम करवा रहे थे.

शाम को वह मजदूरों को रुपये देने के लिए घर से जमीन की ओर जा रहा था. उस दौरान दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया. बेटे को पीटते देख मां घटनास्थल पर पहुंची तो हमलावरों ने मां को भी नहीं छोड़ा. मारपीट के बाद हमलावर अजय के हाथ से रुपये छीन कर भाग गये. रतुआ थाने के ओसी राजू खांदेलकर ने बताया कि इस घटना के पीछे रुपये छीनने का मामला था या अन्य कुछ, इसकी जांच की जा रही है. सभी आरोपी फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola