टेट तिथि टलने पर सिलीगुड़ी में हंगामा
सिलीगुड़ी. प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की तिथि टाल दिये जाने को लेकर पूरे बंगाल के साथ ही सिलीगुड़ी में भी माकपा के छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) व युवा संगठन डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) के छात्र व युवाओं ने खूब हंगामा किया. आक्रोशित छात्र व युवा सड़क […]
सिलीगुड़ी. प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की तिथि टाल दिये जाने को लेकर पूरे बंगाल के साथ ही सिलीगुड़ी में भी माकपा के छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) व युवा संगठन डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) के छात्र व युवाओं ने खूब हंगामा किया. आक्रोशित छात्र व युवा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
शहर में प्रतिवाद रैली निकाली गयी और पथावरोध भी किया गया. एसएफआइ व डीवाइएफआइ की दार्जिलिंग जिला इकाई के संयुक्त बैनर तले स्थानीय हिलकार्ट रोड स्थित जिला पार्टी मुख्यालय अनिल विश्वास भवन के सामने से विशाल रैली निकाली गयी.
जो हाशमी चौक, एयरव्यू मोड़ का परिभ्रमण करते हुए सेवक मोड़ पर पहुंचकर रैली पथावरोध में तब्दील हो गयी. सड़क जाम किये 10 मिनट भी नहीं हुआ कि सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर अचिंत गुप्त दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और डीवाइएफआइ के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष शंकर घोष, एसएफआइ के दार्जिलिंग जिला सचिव सौरभ दास समेत 26 प्रदर्शनकारी छात्रों व युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि बाद में सभी को निजी मुचलके पर थाने से ही छोड़ दिया गया.
एसएफआइ के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष सौरभ सरकार ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला करते कहा कि परीक्षा के प्रश्न पत्र के बंडल गायब होना तृणमूल की ही साजिश है और राज्य सरकार व प्रशासन की व्यर्थता. उन्होेंने कहा कि 30 अगस्त को होने वाली टेट परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन व परीक्षार्थियों ने समस्त तैयारियां पूरी कर ली थी.
परीक्षा की तिथि बढ़ाकर राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया. श्री सरकार ने शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की तीखी भर्त्सना की. उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को होने वाली टेट परीक्षा के प्रश्न पत्र के बंडल गायब होने की वजह से राज्य सरकार ने इसे एक महीने के लिए स्थगित कर दिया. राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को एलान किया कि अब यह परीक्षा चार अक्टूबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










