एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की खुफिया विंग (डीडी) ने बीती रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर आमबाड़ी पुलिस चौकी के गोरामोड़ इलाके में छापामारी मुहिम चलाकर एक किलो चरस के साथ एक तस्कर कोे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की शिनाख्त स्थानीय बाड़ीभासा के जाबड़ाभिट्टा निवासी सुमन पंडित के रुप में हुई है. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की खुफिया विंग (डीडी) ने बीती रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर आमबाड़ी पुलिस चौकी के गोरामोड़ इलाके में छापामारी मुहिम चलाकर एक किलो चरस के साथ एक तस्कर कोे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की शिनाख्त स्थानीय बाड़ीभासा के जाबड़ाभिट्टा निवासी सुमन पंडित के रुप में हुई है.

डीडी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) तपन आलो मित्र ने बताया कि जब्त किये गये चरस की बजार भाव एक लाख रुपये से भी अधिक है. चरस कहां से लाया गया और कहां तस्करी की योजना थी, इसके लिए गहन पूछताछ जारी है. इसके तार किस गिरोह से जुड़ा है इसकी भी तहकीकात की जा रही है. गिरफ्तार तस्कर को आज अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola