शराब व जुआ का प्रतिवाद करने पर पेड़ों में लगायी आग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 2:13 AM

विज्ञापन

मालदा : अवैध शराब और जुआ के अड्डे के प्रतिवाद करने पर समाज विरोधियों ने वादी की जमीन में लगाये 150 पेड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया. रविवार की रात को यह घटना रतुआ थानांतर्गत बालुपुर इलाके में हुई है. आरोप है कि इस घटना को भाजपा समर्थित समाज विरोधियों ने अंजाम दिया है. पेड़ों […]

विज्ञापन

मालदा : अवैध शराब और जुआ के अड्डे के प्रतिवाद करने पर समाज विरोधियों ने वादी की जमीन में लगाये 150 पेड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया. रविवार की रात को यह घटना रतुआ थानांतर्गत बालुपुर इलाके में हुई है.

आरोप है कि इस घटना को भाजपा समर्थित समाज विरोधियों ने अंजाम दिया है. पेड़ों के अलावा शिकायतकर्ता रामकृष्ण राय की ढाई बीघा जमीन में लगी लाखों रुपये की फसल भी नष्ट हो गयी है. इस घटना के सिलसिले में पीड़ित ने रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरु कर दी है. उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण राय तृणमूल समर्थक हैं.

पुलिस सूत्र ने बताया कि रामकृष्ण राय अपनी ढाई बीघा जमीन में खेती कर परिवार का निर्वाह करते हैं. कुछ दिनों से उनकी जमीन के बगल में भाजपा समर्थित अविनाश दास, चिरंजीत मंडल अपने दलबल के साथ देसी शराब का कारोबार चला रहा था. रामकृष्ण राय ने इसका प्रतिवाद किया था. उन्होंने रतुआ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी थी.
लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की. उसके बाद ही बदले की भावना से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने जमीन में मेहेगोनी, सेमल और आम समेत करीब 150 पेड़ लगाये थे. उन सबको आग लगाकर नष्ट कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के समर्थन से उन्होंने यह काम किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola