ePaper

कूचबिहार की छह नपा पर होगा तृणमूल का कब्जा : चंद्रिमा

Updated at : 12 Jan 2020 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार की छह नपा पर होगा तृणमूल का कब्जा : चंद्रिमा

कूचबिहार : राज्य महिला तृणमूल कांग्रेस की सभा नेत्री तथा मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया है कि कूचबिहार जिले के 6 नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस अपना कब्जा होने जा रहा है. वो शनिवार को कूचबिहार उत्सव आडिटोरियम में जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित जिला महिला तृणमूल कांग्रेस के नगरपालिका स्तर के […]

विज्ञापन

कूचबिहार : राज्य महिला तृणमूल कांग्रेस की सभा नेत्री तथा मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया है कि कूचबिहार जिले के 6 नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस अपना कब्जा होने जा रहा है. वो शनिवार को कूचबिहार उत्सव आडिटोरियम में जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित जिला महिला तृणमूल कांग्रेस के नगरपालिका स्तर के कर्मी सभा के बाद पत्रकारों से बात कर रही थी. इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की सरकार पर हमले किये. एनआरसी व सीएए को लेकर भी कर्मियों के बीच संदेश दिया.

नगरपालिका स्तर के कर्मी सभा में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि महिला तृणमूल कांग्रेस के सदस्य को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को सबसे आगे आकर तृणमूल की शक्ति बनने का आह्वान की.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक तरफ विकास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र के 2 लोग नरेंद्र मोदी व अमित शाह लोगों को गुमराह करने के पर लगा हैं. लोगों में गलत फ़हमी फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले क्या हुआ है, कब हुआ है, वह देखकर फायदा नहीं है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति इस जगह पर है. भाजपा अभी अपना मुंह कहां छुपाए, इसे लेकर व्यस्त है.
कर्मी सभा में उत्तर बंगाल विकास दफ्तर के मंत्री तथा तृणमूल नेता रविंद्र नाथ घोष, कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कृष्णा बर्मन, राज्य महिला तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तथा विधायक माला साहा, कूचबिहार जिला महिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुचिस्मिता देव शर्मा, जिला तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पार्थ प्रतिम राय जिला के अन्य तृणमूल नेता उपस्थित थे.
इधर, चंद्रिमा भट्टाचार्य के दावे को लेकर कूचबिहार जिला भाजपा के अध्यक्ष मालती राभा राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का भ्रष्टाचार, सज्जन पोषण से लेकर संत्रास से लोग तंग आ चुके हैं. इसके विरोध ही साधारण लोगों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर केंद्र में एक स्थाई सरकार का गठन किया था. इसलिए लोगों को गलत समझा कर कोई फायदा नहीं है. आने वाले जिले के नगर पालिका चुनाव में जो छह नगरपालिका है, सभी पर भाजपा जीतनेवाली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola