ePaper

आइसलैंड में तब्दील हुआ सिलीगुड़ी

Updated at : 28 Dec 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
आइसलैंड में तब्दील हुआ सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी : तेज बारिश व जमकर हुई ओलावृष्टि के कारण शुक्रवार को सिलीगुड़ी आइसलैंड में तब्दील हो गया. दिन के 11 बजे से लगभग एक घंटे तक बारिश व ओलावृष्टि के कारण मौसम के मिजाज ने यूटर्न ले लिया. गुरुवार रात से ही सिलीगुड़ी समेत पूरा उत्तर बंगाल कंपकंपाने लगा था. सुबह धूप खिलने के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : तेज बारिश व जमकर हुई ओलावृष्टि के कारण शुक्रवार को सिलीगुड़ी आइसलैंड में तब्दील हो गया. दिन के 11 बजे से लगभग एक घंटे तक बारिश व ओलावृष्टि के कारण मौसम के मिजाज ने यूटर्न ले लिया.

गुरुवार रात से ही सिलीगुड़ी समेत पूरा उत्तर बंगाल कंपकंपाने लगा था. सुबह धूप खिलने के बावजूद मौसम में कंपकपी बनी हुई थी. सुबह 11 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते-ही-देखते कई वर्षों के बाद सिलीगुड़ी आइसलैंड में बदल गया. सिलीगुड़ी शहर व आस-पास के इलाके में तकरीबन एक घंटे तक भारी बारिश के साथ जमकर ओला वृष्टि हुई. इस दौरान तेज हवाओं ने भी कंपकंपी बढ़ा दी.
लेकिन दिन के 12 बजे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया. अचानक बादल छट गये और तेज धूप खिल गये. साथ ही दो दिनों से चलनेवाली बर्फीली हवाएं भी बंद हो गयी. अपराह्न तकरीबन चार बजे से सूर्य के ढलते ही पारा भी और लुढ़कने लगा. ज्यों-ज्यों रात गहराने लगी, त्यों-त्यों ठिठुरन भी और बढ़ने लगी. तेज हवाओं ने शहवासियों को थरथराने पर मजबूर कर दिया.
ओलावृष्टि का शहरवासियों ने उठाया आनंद ः कई वर्षों के बाद पहली बार ठंड में हुई ओलावृष्टि का लोगों को आनंद उठाते भी देखा गया. बच्चे, महिलाओं ने बर्तनों में बर्फ जमा किया और खूब मस्ती की. शहर के खालपाड़ा, मिलनपल्ली, बाबूपाड़ा, शक्तिगढ़, एनजेपी, इस्टर्न बाइपास, आसीघर, ठाकुरनगर, वीआइपी रोड आदि इलाकों में खूब ओलावृष्टि हुई.
एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि के वजह से शहर के सड़कों व घरों के आंगनों एवं छतों पर पहाड़ पर होनेवाली बर्फबारी के तरह घंटे-डेढ़ घंटे तक आच्छादित हो गया. वहीं ठंड बढ़ने से शहर की सड़कों पर भीड़-भार अन्य दिनों की अपेक्षा काम कम नजर आयी. अधिकांश लोग खास तौर पर बच्चें, बढ़े और मरीज दिनभर घरों में रजाईयों के भीतर दुबके रहे.
बिहार-उत्तर प्रदेश में आये चक्रवात का असर ः मौसम विशेषज्ञों की माने तो बिहार-उत्तर प्रदेश में हुई चक्रवात का के वजह से ही उत्तर बंगाल, दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र व सिक्किम के साथ दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों पर भी उसका असर देखा गया.
सिक्किम मौसम विभाग के प्रवक्ता गोपीनाथ राहा की माने तो कालिम्पोंग जिले के लाभा व सिक्किम के लाचुंग, नाथुला, छांगू लेक व अन्य इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. इन इलाकों देशी-विदेशी सैलानी व वाहन भी फंस गये थे. बाद में उन्हें सुरक्षित निकाल कर रवाना किया गया. श्री राहा का कहना है कि रात से पारा और लुढ़केगा.
शनिवार से सोमवार तक मौसम साफ रहेगा. लेकिन एक जनवरी यानी बुधवार से वापस मौसम खराब होने की संभावना है. एक जनवरी से तीन जनवरी तक सर्द हवाओं के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने की आशंका जतायी जा रही है.
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस आंकी गयी है. वहीं, हवा छ किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से चली. नमी 81 प्रतिशत, दृश्यता 16 किमी आंकी गयी. आधी रात से शनिवार सुबह तक शहर व आस-पास का इलाका कोहरे के धुंधले चादर से आच्छादित रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola