बालुरघाट: कुशमंडी में ट्रक समेत 14 ऊंट जब्त, चार कारोबारी गिरफ्तार

न्यायालय ने आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा बालुरघाट : कुशमंडी थाना पुलिस ने एक ट्रक समेत 14 ऊंटों को जब्त किया है. घटना में गिरफ्तार चार अवैध कारोबारियों को शनिवार को अदालत में पेश कर 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. ऊंटों को कहां भेजे जाने की योजना […]
न्यायालय ने आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा
बालुरघाट : कुशमंडी थाना पुलिस ने एक ट्रक समेत 14 ऊंटों को जब्त किया है. घटना में गिरफ्तार चार अवैध कारोबारियों को शनिवार को अदालत में पेश कर 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. ऊंटों को कहां भेजे जाने की योजना थी. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.
जानकारी मिली है कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाना के सन्यासीतला इलाके में शनिवार तड़के बाहरी राज्य के नंबर प्लेट के साथ एक ट्रक को पुलिस ने रोका. गाड़ी में 14 ऊंटों को रखा गया था. ट्रक से पुलिस ने बाहरी राज्य के चार कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में बिहार निवासी अब्दलु सत्तार (22), भूरा मुबारक (27) एवं उत्तर प्रदेश निवासी जाकिर (32) व सुक्कान (52) शामिल हैं. उनलोगों को बुनियादपुर स्थित गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश कर 14 दिनों के पुलिस रिमांज पर लिया गया है. जब्त ऊंटों की कीमत 13 से 14 लाख आंकी गयी है.
गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी दीप कुमार दास ने कहा कि ऊंटों को राजस्थान से यहां लाया गया है. लेकिन कहा ले जाया जा रहा था इसका पता नहीं चर पाया है. पूछताछ के बाद कुछ कहा जा सकता है. बिहार व उत्तरप्रदेश के चार लोगों को घटना में गिरफ्तार किया गया है. ये लोग कुशमंडी में किसी को ऊंट हस्तांतरित करने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




