एक करोड़ मूल्य के अमेरिकी डॉलर जब्त, दो अरेस्ट
Updated at : 12 Nov 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नक्सलवाड़ी कस्टम डिविजनल प्रीवेंटिव यूनिट के डिप्टी कमिश्नर पीके मोरया के नेतृत्व में कस्टम अधिकारियों ने अभियान चलाकर एनजेपी स्टेशन से गुवाहाटी से हावड़ा जानेवाली अप कंचनजंघा एक्सप्रेस से एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्राएं जब्त कीं. इस मामले में मिजोरम के आइजोल निवासी राहोलपियो (30) और लाथांगपियो को गिरफ्तार किया गया है. […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नक्सलवाड़ी कस्टम डिविजनल प्रीवेंटिव यूनिट के डिप्टी कमिश्नर पीके मोरया के नेतृत्व में कस्टम अधिकारियों ने अभियान चलाकर एनजेपी स्टेशन से गुवाहाटी से हावड़ा जानेवाली अप कंचनजंघा एक्सप्रेस से एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्राएं जब्त कीं.
इस मामले में मिजोरम के आइजोल निवासी राहोलपियो (30) और लाथांगपियो को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट श्यामल मजूमदार ने बताया कि शाम 6:30 बजे अभियान चलाया गया था. बैग में एक चेंबर बनाकर एक लाख 37 हजार 700 यूएस डॉलर छुपाकर रखे गये थे.
इसका भारतीय बाजार में 99 लाख 95 हजार 500 रुपये मूल्य है. उन्होंने बताया कि आरोपी यूएस डॉलर को कोलकाता ले जाकर इसकी कालाबाजारी करने के फिराक में थे. हालांकि साजिश में सफल होने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




