सिलीगुड़ी आ रहे यात्रियों को किशनगंज में उतार बस चालक व खलासी फरार
Updated at : 07 Nov 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

खोरीबारी : पटना से सिलीगुड़ी आ रही बस के यात्रियों को मंगलवार सुबह किशनगंज बस स्टैंड पर ही उतार दिया गया. वहां यात्रियों को उतारने के बाद बस चालक व खलासी मौके से फरार हो गये. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. सभी यात्री […]
विज्ञापन
खोरीबारी : पटना से सिलीगुड़ी आ रही बस के यात्रियों को मंगलवार सुबह किशनगंज बस स्टैंड पर ही उतार दिया गया. वहां यात्रियों को उतारने के बाद बस चालक व खलासी मौके से फरार हो गये. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. सभी यात्री पटना के रहने वाले थे और छठ पर्व में घर गए थे. पर्व समाप्त होने के बाद वे वापस सिक्किम लौट रहे रहे थे.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना के मीठापुर बस स्टैंड में सभी यात्री सिलीगुड़ी का टिकट बस में सवार हुए. लगभग एक दर्जन यात्रियों को अपने परिवार व बच्चों के साथ सिलीगुडी तक जाना था.
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह किशनगंज बस स्टैंड में सभी यात्री को उतारकर खलासी कहने लगा कि बस यहीं तक के लिए थी. सिलीगुड़ी जाने के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ेगी. किशनगंज बस स्टैंड में लगभग तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे. अंत में हारकर यात्रियों ने इस मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी. जिसके बाद बस स्टैंड पहुंच कर पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस मामले में सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बस कर्मियों द्वारा यात्रियों से झूठ बोलकर परेशान करने का काम किया गया है. लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




