व्यापक जागरूकता अभियान से ही प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक संभव

Updated at : 15 Oct 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
व्यापक जागरूकता अभियान से ही प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक संभव

सिलीगुड़ी : प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के लिए सरकार समेत विभिन्न सामजिक संगठनों द्वारा पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करनेवाले सैंकड़ों संगठनों ने एक स्वर में प्लास्टिक के उपयोग से हो रहे दुष्परिणामों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. सिलीगुड़ी शहर […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के लिए सरकार समेत विभिन्न सामजिक संगठनों द्वारा पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करनेवाले सैंकड़ों संगठनों ने एक स्वर में प्लास्टिक के उपयोग से हो रहे दुष्परिणामों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. सिलीगुड़ी शहर में भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम समेत कई सामाजिक संगठन सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं. इसके बावजूद अभी भी इसका इस्तेमाल हो रहा है.

पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कई संगठनों ने यह आवाज बुलंद की है कि जब तक व्यापक जागरूकता अभियान नहीं चलाया जायेगा, तब तक इस पर रोक संभव नहीं है. इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों से सबको अवगत कराना होगा.

पर्यावरणीय व सामाजिक सरोकार से जुड़े इस मुद्दे को लेकर प्रभात खबर ने एक नयी मुहिम की शुरुआत की है. जिसका स्लोगन है- प्लास्टिक मुक्त हो देश हमारा. इस मुहिम के तहत सोमवार को प्रभात खबर सिलीगुड़ी कायार्लय में आयोजित परिचर्चा संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल सिलीगुड़ी की सदस्याओं ने हिस्सा लिया. इस परिचर्चा में सदस्याओं ने सिलीगुड़ी को प्लास्टिक मुक्त कराने को लेकर अपने क्रिया कलापों, भावी योजनाओं व चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी.

परिचर्चा संवाद में सिलीगुड़ी तेरापंथ महिला मंडल की सदस्याओं ने कहा कि वे प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए चरणबद्ध तरीके से अपनी योजनाओं पर काम कर रही हैं. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की देश भर में 450 शाखा है. जिससे लाखों महिलाएं जुड़ी हुई है.जिसमें सिलीगुड़ी तेरापंथ महिला मंडल भी शामिल है.

संगठन आये दिन सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न प्रकार के काम को करती है. 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिलीगुड़ी तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण जी की शिष्या समणी निर्देशिका निर्वाण प्रज्ञाजी तथा समणी मध्यस्थ प्रज्ञाजी के सानिध्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर को भी आमंत्रित किया गया था. उस कार्यक्रम के बाद ही सिलीगुड़ी में इस मुहिम का आगाज हुआ.

बताया जा रहा है कि संगठन की ओर से सिलीगुड़ी शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मेयर, दार्जिलिंग जिले के सांसद राजू बिष्ट, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई वार्डों के पार्षदों को भी एक ज्ञापन सौंपा गया है. संगठन का कहना है कि आने वाले दिनों में वे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी ज्ञापन सौपेंगी. परिचर्चा में सिलीगुड़ी तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष रानी भंसाली, सचिव संगीता घोषल, उपाध्यक्ष मनीषा सुराणा, संरक्षिका रंजु सेठिया, कन्या मंडल की संयोजिका सरोज सेठिया, जयश्री फुगलिया, उमा नवलखा, प्रचार प्रसार मंत्री सुनिता अंचलिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola