ePaper

दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर पर्यटन विभाग ने निकाली रंगारंग रैली

Updated at : 29 Sep 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर पर्यटन विभाग ने निकाली रंगारंग रैली

पारंपरिक पोशाक में युवक-युवतियों व छोटी बच्चियों ने लिया हिस्सा पर्यटन मंत्री गौतम देव भी हुए शामिल सिलीगुड़ी : कोलकाता कार्निवल की तर्ज पर सिलीगुड़ी में भी दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है. रविवार सुबह कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र (दूर्गा पूजा) की शुरुआत हो जायेगी. इसको लेकर राज्य पर्यटन […]

विज्ञापन

पारंपरिक पोशाक में युवक-युवतियों व छोटी बच्चियों ने लिया हिस्सा

पर्यटन मंत्री गौतम देव भी हुए शामिल
सिलीगुड़ी : कोलकाता कार्निवल की तर्ज पर सिलीगुड़ी में भी दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है. रविवार सुबह कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र (दूर्गा पूजा) की शुरुआत हो जायेगी. इसको लेकर राज्य पर्यटन विभाग द्वारा शहर को सजाने-संवारने का काम चल रहा है. इस वर्ष नवरात्र में विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास कार्निवल जोन तैयार किये जा रहे हैं. इसको लेकर शनिवार को एक रैली का आयोजन किया गया. शनिवार को रिमझिम बारिश के बावजूद पूजा कार्निवल रैली निकाली गयी.
रैली बाघाजतिन पार्क से निकलकर कोर्ट मोड़, हिलकार्ट रोड होते हुए एयरव्यू मोड़ के सामने जाकर समाप्त हुई. जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों ने देवी दुर्गा का वेश धारण कर रैली में शामिल हुई. इसके अलावा युवक-युवतियों ने पारंपरिक पोशाक पहन हिस्सा लिया. रैली में पर्यटन मंत्री गौतम देव भी मौजूद हुए. उन्होंने खराब मौसम के बाद भी रैली में भाग लेने वालों का आभार प्रकट किया.
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सिलीगुड़ी को सजाने-संवारने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि पूजा कार्निवल को लेकर शहर की मुख्य सड़कों पर रंगोली बनाया जायेगा. इसके साथ एनजेपी स्टेशन को भी भव्य तरीके से सजाया जायेगा. उन्होंने बताया कि बड़े पूजा पंडालों के आसपास सांस्कृतिक परिसर का भी निर्माण किया जायेगा. इसके अलावने डाबग्राम में किड जोन तैयार किया जा रहा है. राज्य पर्यटन विभाग पूजा पंडालों के आसपास सेल्फी जोन व फूड कोर्ट तैयार करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola