शराब की बिहार सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 6:48 AM

विज्ञापन

मालदा : कोरियर सर्विस की आड़ में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ बिहार निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्र के अनुसार गिरफ्तार अजय कुमार (21) और क्रिस परवेज कुमार (22) किशनगंज जिले के माधोपुर इलाके के निवासी हैं. पुलिस […]

विज्ञापन

मालदा : कोरियर सर्विस की आड़ में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ बिहार निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्र के अनुसार गिरफ्तार अजय कुमार (21) और क्रिस परवेज कुमार (22) किशनगंज जिले के माधोपुर इलाके के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये की गैरकानूनी शराब जब्त की है.

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब का खरीद-फरोख्त गैरकानूनी होने के बाद से बिहार संलग्न हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र से बिहार को शराब की आपूर्ति करने वाले कारोबारियों की गतिविधि बढ़ गयी है. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के तुलसीहाटा इलाके से प्रतिदिन लाखों रुपये की शराब बिहार को सप्लाई की जा रही है. प्रतिबंधित रहने से बिहार में इसकी कहीं ज्यादा कीमत भी मिल रही है.
पुलिस सूत्र के अनुसार बिहार की कोरियर सर्विस ई-कॉम के जरिये शराब की आपूर्ति का गोरखधंधा चल रहा था. रविवार को भी कोरियर सर्विस की एक डिलिवरी बक्सा हरिश्चंद्रपुर से बिहार भेजा जा रहा था. जांच के दौरान बक्से में शराब की खेप बरामद हुई. उस सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सूत्र के अनुसार बंगाल-बिहार सीमावर्ती लेबुआ-हरिश्चंद्रपुर को कॉरिडोर के रुप में इस्तेमाल करते हुए कुछ व्यवसायी करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं.
जिले के एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि आज हरिश्चंद्रपुर के सीमावर्ती इलाके में नाका चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola