डायन के आरोप में आदिवासी वृद्ध दंपती को किया बेघर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2019 1:58 AM
बालुरघाट : डायन का आरोप लगाकर आदिवासी वृद्ध दंपति पर हमले की घटना के दो दिन बीत गये हैं. आरोप है कि अभी तक पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवायी नहीं कर पायी है. यह दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाना के शिहल इलाके की घटना है. गुरुवार की रात डायन बताकर मंदुरी हांसदा व […]
बालुरघाट : डायन का आरोप लगाकर आदिवासी वृद्ध दंपति पर हमले की घटना के दो दिन बीत गये हैं. आरोप है कि अभी तक पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवायी नहीं कर पायी है. यह दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाना के शिहल इलाके की घटना है. गुरुवार की रात डायन बताकर मंदुरी हांसदा व जर्मन टुडू नामक एक दंपती को ग्रामीणों ने बेधड़क पिटाई की. गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें गंगारामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि कुछ दिनों पहले गांव के एक वृद्ध निताई टुडू की बीमारी से मौत हो गयी. इसके लिए इलाके के ज्यादातर आदिवासी समुदाय के लोगों ने उस वृद्ध दंपती को डायन होने के शक पर जिम्मेदार ठहराते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया. थाना सूत्रों से पता चला है कि घटना के बाद उस इलाकाई लोगों के विरोध के कारण गांव में पुलिस दाखिल नहीं हो सकी. दंपती के दोबारा गांव में प्रवेश करने पर हमला होने की संभावना बनी हुई है.
कुशमंडी थाना आईसी महेंद्र साहा ने बताया कि डायन का अपवाद देकर लोगों ने एक वृद्ध दंपती की पिटाई की है. खबर पाकर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन लोगों को विरोध के कारण वह गांव में दाखिल नहीं हो सकी. आदिवासी समुदाय के लोग तीर-धनुष लेकर पुलिस को रोक दिया. किसी तरह से पीड़ित दंपती को बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालांकि पुलिस ने ग्रमीणों के पास से दंपती को बचाकर लायी व गंगारामपुर अस्पताल में इलाज करवा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










