अलग राज्य को लेकर भूमिपुत्र एक्य मंच ने निकाली रैली
Updated at : 05 Sep 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

अतुल राय की केपीपी और वंशीबदन बर्मन की जीसीपीए हुआ एकजुट भूमिपुत्र एक्य मंच के बैनर तले अलग राज्य निर्माण की बुलंद की आवाज एसडीओ कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन वृहत्तर आंदोलन की दी चेतावनी सिलीगुड़ी : अलग कूचबिहार राज्य की मांग को लेकर आंदोलकारियों ने एक बार फिर से अपनी आवाज बुलंद की […]
विज्ञापन
अतुल राय की केपीपी और वंशीबदन बर्मन की जीसीपीए हुआ एकजुट
भूमिपुत्र एक्य मंच के बैनर तले अलग राज्य निर्माण की बुलंद की आवाज
एसडीओ कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
वृहत्तर आंदोलन की दी चेतावनी
सिलीगुड़ी : अलग कूचबिहार राज्य की मांग को लेकर आंदोलकारियों ने एक बार फिर से अपनी आवाज बुलंद की है. अतुल राय की कामतापुरी प्रोग्रेसिव पार्टी व वंशीबदन बर्मन की ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के संयुक्त संगठन भूमिपुत्र एक्य मंच के बैनर तले बुधवार को सिलीगुड़ी में विशाल रैली निकाली गयी.
कामतापुरी प्रोगेसिव पार्टी के अध्यक्ष अतुल राय के नेतृत्व में रैली शहर के जलपाईमोड़ से शुरू हुई. जो वर्द्धमान रोड, झंकार मोड़, एयरव्यू मोड़, महानंदा सेतु, सिलीगुड़ी जंक्शन, हिलकार्ट रोड होते हुए मल्लागुड़ी के विवेकानंद भवन में सिलीगुड़ी महकमा शासक (एसडीओ) दफ्तर के सामने पहुंचा. यहां पहुंच कर आंदोलनकारियों ने एसडीओ कार्यालय का घेराव किया और अलग कूचबिहार राज्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.
बाद में अतुल राय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधि दल एसडीओ की गैरमौजूदगी में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए अतुल राय ने कहा कि कामतापुरी समाज काफी समय से अलग कूचबिहार राज्य की मांग करता रहा है. सरकार को कामतापुरियों के लिए अलग राज्य का गठन करना ही होगा.
कामतापुरी भाषा-संस्कृति को सरकारी मान्यता देनी होगी. उन्होंने कहा कि असम की तरह ही बंगाल में भी एनआरसी जल्द लागू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारतीय फौज में कामतापुरी समाज की भी काफी अहम भागीदारी रही है. श्री राय ने यह भी कहा कि भारतीय फौज में भी अलग से कामतापुरी रेजीमेंट का गठन होना चाहिए. उन्होंने समस्त कामतापुरी समाज की ओर से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सभी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो पूरा समाज वृहत्तर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




