तृणमूल नेता राजेन मुखिया का पहाड़ दौरा जारी

कई गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना दार्जिलिंग :जन समस्या सुनने के लिए दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल के दार्जिलिंग चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया ने रंगली रंगलीहाट ब्लॉक के शिकारीधूरा, माने डाडा और लोअर लामा हट्टा पहुंचे. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया के साथ दार्जिलिंग जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता […]
कई गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना
दार्जिलिंग :जन समस्या सुनने के लिए दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल के दार्जिलिंग चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया ने रंगली रंगलीहाट ब्लॉक के शिकारीधूरा, माने डाडा और लोअर लामा हट्टा पहुंचे. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया के साथ दार्जिलिंग जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता एनवी खवास, टाउन कमेटी सचिव ललित गुरूंग, कविद राई, संतोष सुनाम आदि शामिल थे.
दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया का स्वागत तृणमूल के क्षेत्रीय कार्यकर्ता संजय सुब्बा और गोविंद लामा ने किया. इस दौरान श्री मुखिया ने वहां के स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. पिछले कुछ माह पहले कोलकाता में राजेन मुखिया को पहाड़ में संगठन विस्तार करने का निर्देश दिया गया था.
उसी निर्देश के तहत दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजेन मुखिया संगठन विस्तार को लेकर गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं. समष्टि गठन से लेकर ब्लॉक कमेटी, बूथ कमेटी आदि जैसे संगठन विस्तार का काम लगातार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




