नौकरी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

जिला लैंड लूजर कमेटी ने डीएलआरओ को सौंपा ज्ञापन सैकड़ों भूमिदाताओं ने थाली-कटोरी लेकर रैली निकाली जलपाईगुड़ी : सरकारी परियोजनाओं के लिये जमीन देने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलने से जिला लैंड लूजर कमेटी के पक्ष से जिला प्रशासन को चेतावनी दी गयी है. मंगलवार को कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों भूमिदाताओं ने थाली-कटोरी […]
जिला लैंड लूजर कमेटी ने डीएलआरओ को सौंपा ज्ञापन
सैकड़ों भूमिदाताओं ने थाली-कटोरी लेकर रैली निकाली
जलपाईगुड़ी : सरकारी परियोजनाओं के लिये जमीन देने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलने से जिला लैंड लूजर कमेटी के पक्ष से जिला प्रशासन को चेतावनी दी गयी है. मंगलवार को कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों भूमिदाताओं ने थाली-कटोरी लेकर रैली निकाली. उसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला भूमि व भूमि राजस्व विभाग के अधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपकर उक्त चेतावनी दी है. आज करीब एक सौ से अधिक भूमिदाताओं ने थाली-कटोरी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे.
संगठन के सचिव उज्ज्वल राय ने बताया कि जिले में करीब पांच सौ से अधिक भूमिदाता हैं जिन्होंने समय समय पर विकास की खातिर राज्य सरकार को जमीन दी है. जमीन के बदले सरकार ने जमीन के मालिक के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था. लेकिन देखा जा रहा है कि राज्य सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है. कई बार आवेदन करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसीलिये यह रैली निकाली गयी.
हालांकि उन्होंने कहा कि ज्ञापन देने के बाद डीएलआरओ के एक अधिकारी ने उन्हें बाद में अपने सभी कागजात लेकर आने के लिये कहा है. इसलिये हम लोग भेंट करेंगे. अगले10 रोज के भीतर अगर प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग जिला स्तर पर वृहद आंदोलन करेंगे. डीएलआरओ कार्यालय की अधिकारी प्रियंका सिंघल ने बताया कि स्मारपत्र मिला है. मसले को गंभीरतापूर्वक देखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




