शहर के 51 गैरेजों और गाड़ी शोरूमों को नोटिस

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग शहर में ट्रैफिक समस्या खड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं है. दार्जिलिंग सदर ट्रैफिक पुलिस ने घूम से लेबुंग तक के 51 गैरेज और गाड़ी के शोरूमों को नोटिस जारी किया है. सदर ट्रैफिक ओसी दोर्जे शेर्पा ने बताया कि सड़क किनारे गाड़ियों की मरमत करनेवाले गैरेज, गाड़ियों के शोरूम ट्रैफिक समस्या […]
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग शहर में ट्रैफिक समस्या खड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं है. दार्जिलिंग सदर ट्रैफिक पुलिस ने घूम से लेबुंग तक के 51 गैरेज और गाड़ी के शोरूमों को नोटिस जारी किया है. सदर ट्रैफिक ओसी दोर्जे शेर्पा ने बताया कि सड़क किनारे गाड़ियों की मरमत करनेवाले गैरेज, गाड़ियों के शोरूम ट्रैफिक समस्या को बढ़ा रहे हैं, इसलिए ऐसे 51 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया.
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम अगर गैरेज और शोरूमों के कर्मचारियों को सड़क पर गाड़ियों की मरमत करते हुए पायेगी, तो उनका लाइसेन्स रद्द किया जायेगा. साथ ही जुर्माना भी लगाया जायेगा. इसके अलावा गाड़ी के मालिक पर भी कार्रवाई होगी. ओसी ने बताया कि अब तक तीन-चार गाड़ियों पर कार्रवाई की भी जा चुकी है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी सोमवार को सदर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के दिव्य वाणी हॉल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




