ePaper

सरकारी जमीन पर दुकान बनाने के मामले में एसपी से शिकायत

Updated at : 03 Jul 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर दुकान बनाने के मामले में एसपी से शिकायत

नगरपालिका की ओर से 49 पक्की दुकानें बनाने का मामला मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को भी भेजा गया है पत्र मालदा : तृणमूल के जनप्रतिनिधियों द्वारा कटमनी लेने औरअवैध क्रियाकलाप में संलग्न रहने की घटनाओं के बीच ओल्ड मालदा नगरपालिका के चेयरमैन पर भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने और व्यवसायियों से गैरकानूनी […]

विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से 49 पक्की दुकानें बनाने का मामला

मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को भी भेजा गया है पत्र
मालदा : तृणमूल के जनप्रतिनिधियों द्वारा कटमनी लेने औरअवैध क्रियाकलाप में संलग्न रहने की घटनाओं के बीच ओल्ड मालदा नगरपालिका के चेयरमैन पर भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने और व्यवसायियों से गैरकानूनी तरीके से रुपये लेने के मामले में ओल्ड मालदा के 19 नंबर वार्ड के पार्षद नृपेन पाल ने अवैध निर्माण के खिलाफ एसपी और ओल्ड मालदा थाना के आईसी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
मंगलवार की दोपहर को शिकायत दर्ज होते ही शहर में चर्चा का बाजार गर्म है. पार्षद ने इस तरह के अवैध क्रियाकलाप और कटमनी लिये जाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नगर उन्नयन मंत्री फिरहाद हकीम को भी पत्र दिये हैं. वहीं, एसपी आलोक राजोरिया ने जांच का आश्वासन दिया है.
जानकारी अनुसार ओल्ड मालदा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 अंतर्गत सड़क के किनारे की लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जमीन पर 49 पक्की दुकानें बनायी गयीं हैं. इन दुकानों के आवंटन को लेकर नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक घोष पर कटमनी लेने का आरोप भी लगा है. इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अंशुमान चट्टराजलंबे समय से दुकानों को तोड़ने के लिये एसपी को आवेदन दिया था. हालांकि उस मामले में कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई. उसके बाद वार्ड पार्षद ने शिकायत दर्ज करायी.
णमूल के ओल्ड मालदा नगर अध्यक्ष विभूति घोष का आरोप है कि ऐसे अवैध क्रियाकलापों से दल की छवि प्रभावित हो रही है. इसका लाभ भाजपा उठा रही है. अवैध रुप से दखल की गयी जमीन को बेदखल कराया जाये. लोक निर्माण विभाग के मालदा कार्यकारी इंजीनियर अंशुमान चट्टराज ने बताया है कि तृणमूल के पार्षद की शिकायत की प्रतिलिपि मिली है. इसके पूर्व भी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की गयी है. शिकायत की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस बारे में चेयरमैन कार्तिक घोष ने बताया कि इस तरह की किसी शिकायत की उन्हें जानकारी नहीं है. वे मामले की छानबीन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola