कांग्रेस ने किया थाना घेराव
Updated at : 26 Jun 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : नर कंकाल बरामदगी को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को आरोपी पुलिसकर्मी त्रिवेन सिकदार को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने के लिए आवाज बुलंद की. इसको लेकर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी थाने का घेराव किया. जिला कांग्रेस के महासचिव जीवन मजूमदार के नेतृत्व में थाने का घेराव […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नर कंकाल बरामदगी को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को आरोपी पुलिसकर्मी त्रिवेन सिकदार को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने के लिए आवाज बुलंद की. इसको लेकर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी थाने का घेराव किया. जिला कांग्रेस के महासचिव जीवन मजूमदार के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. बाद में पुलिस अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया. इस दौरान श्री मजुमदार के अलावा खुद विमलेश भौमिक, युवा नेता प्रशांत सिंहल, राजेश यादव व अन्य कई नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इंस्पेक्टर सुदीप चक्रवर्ती ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि कंकाल की फॉरेंसिक जांच भी करायी जायेगी.
फिलहाल कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम के हरेक बिंदुओं को केंद्रित कर गहन तफ्तीश शुरू कर दी है. जीवन मजूमदार ने पुलिस प्रशासन को वारदात की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पुलिस कर्मी को जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत दी है. ऐसा न होने पर कांग्रेस द्वारा आंदोलन किये जाने की धमकी भी दी गयी. वहीं पीड़ित व कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला इकाई के महासचिव विमलेश भौमिक सिलीगुड़ी के 29 नंबर वार्ड के देशबंधुपाड़ा के निवासी है.
विमलेश के मुताबिक 2017 में उनकी विधवा मां शेफाली भौमिक एक दिन अचानक गायब हो गयी थी. गायब होने के बाद आजतक उनका कोई पता नहीं चला. सिलीगुड़ी थाना में बार-बार सूचना दिये जाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ. इस पूरे घटनाक्रम में श्री भौमिक को अपने पड़ोसी पुलिसकर्मी त्रिवेन सिकदार पर संदेह है. श्री भौमिक की माने तो पुलिसकर्मी का उनके साथ कभी नहीं बना. हमेशा किसी न किसी बात को लेकर आपस में विवाद होता रहता था.
खासतौर पर तीन-चार साल पहले जब पुलिसकर्मी गैरकानूनी तरीके से अपना मकान बना रहा था तो इसकी शिकायत सिलीगुड़ी नगर निगम में किये जाने के बाद से वह मुझसे नाराज था. उसी दौरान एक दिन अचानक मां घर से गायब हो गयी. पुलिस को कई बार सूचित करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला. श्री भौमिक ने बताया कि पिछले दिनों 13 जून गुरुवार की आधी रात को उनके कुंए में किसी भारी चीज के गिरने की जोर से आवाज हुई.
वह जैसे ही कुंए के पास पहुंचे तो पुलिस त्रिवेन को संदेहास्पद स्थिति में खड़ा पाया और वह उन्हें देखते के साथ ही भाग खड़ा हुआ. उस दिन के बाद से ही त्रिवेन व उसके घरवाले सभी भूमिगत हो चुके हैं. सोमवार को जब पुलिस की निगरानी में कुंए की छानबीन करायी गयी तो एक बोरे से महिला का नरकंकाल व चश्मे का फ्रेम बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




