म्यूटेशन फीस माफ करे निगम वरना आंदोलन

Updated at : 22 Jun 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
म्यूटेशन फीस माफ करे निगम वरना आंदोलन

सिलीगुड़ी : तृणमूल का आरोप है कि नगर निगम एवं नगरपालिकाओं में भाजपा और माकपा मिलकर अशांति फैलाने का प्रयास कर रही हैं. मेयर सिलीगुड़ी में बैठकर दार्जिलिंग में शांति व्यवस्था भंग करना चाहते हैं. शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में रंजन सरकार ने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर हमला किया. कहा कि दार्जिलिंग में पर्यटकों की […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : तृणमूल का आरोप है कि नगर निगम एवं नगरपालिकाओं में भाजपा और माकपा मिलकर अशांति फैलाने का प्रयास कर रही हैं. मेयर सिलीगुड़ी में बैठकर दार्जिलिंग में शांति व्यवस्था भंग करना चाहते हैं. शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में रंजन सरकार ने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर हमला किया. कहा कि दार्जिलिंग में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. विदेशी पर्यटक भी आ रहे हैं. लेकिन माकपा शांत दार्जिलिंग को अशांत करने का प्रयास कर रही है.

मेयर शहरवासियों को नागरिक परिसेवा देने में असफल साबित हो रहे हैं. अपना कामकाज छोड़ दार्जिलिंग जिले को अशांत करने में लगे हैं. तृणमूल कांग्रेस म्यूटेशन फीस माफ करने की मांग पर लगातार आंदोलन कर रही है. बजट पेश करने के दौरान शहरवासियों के हित में 25 सूत्री मांगें मेयर के सामने रखी गयी थीं. लेकिन मेयर ने इस पर ध्यान नहीं दिया. शहरवासियों पर पहले के मुकाबले तीन प्रतिशत ज्यादा म्यूटेशन फीस का दवाब बना रहे हैं.

मगर तृणमूल ऐसा नहीं होने देगी. बिल्डिंग प्लान एवं लाइसेंस के क्षेत्र में सिंगल विंडो सिस्टम चालू करने सहित शुद्ध जल के लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाने में निगम कोई रुचि नहीं दिखा रहा है. इन सभी मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को अवगत कराया जायेगा. इसके बावजूद निगम कोई कदम नहीं उठायेगा तो तृणमूल आंदोलन करेगी. जरूरत पड़ने पर निगम परिसर में धरना पर बैठेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola