चांचल में नशेड़ी बेटे के धक्के से मां की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2019 1:37 AM
मालदा : देर रात को नशेड़ी बेटे के धक्का देने से 75 साल की बुजुर्ग मां की मौत हो गयी. इस घटना के बाद चांचल थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र सुदय प्रामाणिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि बड़ा पुत्र उदय प्रामाणिक भी बूढ़ी मां से मारपीट करता था. पुलिस ने बताया कि […]
मालदा : देर रात को नशेड़ी बेटे के धक्का देने से 75 साल की बुजुर्ग मां की मौत हो गयी. इस घटना के बाद चांचल थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र सुदय प्रामाणिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि बड़ा पुत्र उदय प्रामाणिक भी बूढ़ी मां से मारपीट करता था. पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम सावित्री प्रामाणिक है.
वह मालतीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत हरिशपाड़ा गांव में रहती थीं. पति ललित प्रामाणिक कई साल पहले गुजर गये. बगल में ही उनके दो बेटे उदय और सुदय रहते हैं. शुक्रवार की रात को नशे में धुत्त होकर सुदय घर लौटा. उसके बाद उसने बच्चों और अपनी पत्नी को मारना पीटना शुरु किया. बेटे के रौद्र रूप को देखकर भयभीत मां पड़ोस के यहां चली गयीं तो बेटे ने उसे वहां से घसीट कर लाकर धक्का मार दिया जिससे वह आंगन में गिर पड़ीं.
बाद में पड़ोसियों ने उन्हें मालतीपुर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी बेटे सुदय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बड़े बेटे उदय को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










