फालाकाटा में बैंक मैनेजर से 15 लाख रुपये छीने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 12:49 AM
अलीपुरद्वार : ग्रामीण बैंक के मैनेजर से दो बदमाश 15 लाख रुपये छीनकर भाग गये. यह घटना मंगलवार की सुबह फालाकाटा चौपथी इलाके में स्थित भुतनीरघाट ग्रामीण बैंक के मैनेजर के साथ हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैंक मैनेजर फालाकाटा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपये की निकासी करके अपनी शाखा लौट रहे थे. तभी […]
अलीपुरद्वार : ग्रामीण बैंक के मैनेजर से दो बदमाश 15 लाख रुपये छीनकर भाग गये. यह घटना मंगलवार की सुबह फालाकाटा चौपथी इलाके में स्थित भुतनीरघाट ग्रामीण बैंक के मैनेजर के साथ हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैंक मैनेजर फालाकाटा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपये की निकासी करके अपनी शाखा लौट रहे थे.
तभी शहर के चौपथी इलाके में ट्रैफिक सिगनल के पास दो बाइक सवार अचानक उनके पास आकर रुपये से भरा बैग झपटकर फरार हो गये. दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाये हुए थे, इसलिए उनका चेहरा नहीं देखा जा सका. फालाकाटा थाना पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. आरोपी युवकों की तलाश में छापामारी की जा रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










