प्रधानमंत्री की जनसभा से ट्रैफिक व्यवस्था चूर, थमी रफ्तार

Updated at : 04 Apr 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा से ट्रैफिक व्यवस्था चूर, थमी रफ्तार

नौकाघाट पर सड़क पर भारी जाम एंबुलेंस को भी रोके रखना पड़ा रोगी व उनके परिजन परेशान स्कूली बसों को भी नहीं मिली राहत सिलीगुड़ी : एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए जनसभा में भारी लोगों की भीड़ थी,वहीं दूसरी तरफ इस जनसभा की वजह से बच्चे, बूढ़े व मरीजों को काफी […]

विज्ञापन

नौकाघाट पर सड़क पर भारी जाम

एंबुलेंस को भी रोके रखना पड़ा
रोगी व उनके परिजन परेशान
स्कूली बसों को भी नहीं मिली राहत
सिलीगुड़ी : एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए जनसभा में भारी लोगों की भीड़ थी,वहीं दूसरी तरफ इस जनसभा की वजह से बच्चे, बूढ़े व मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री की जनसभा से सिलीगुड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी टूट गयी. शहर से सटे कावाखाली मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी.
दार्जिलिंग, मिरिक, कालिम्पोंग, कर्सियांग सहित पड़ोसी राज्य सिक्किम से भी काफी लोग मोदी की जनसभा में पहुंचे. जनसभा मैदान भर जाने के बाद लोग सड़क पर भी खड़े हो गये. जनसैलाब को संभालना पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मुश्किल हो गया.
फलस्वरूप शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गयी. शहर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी, एशियन हाइवे-2, नौकाघाट मोड़ से कावाखाली होते हुए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़कों पर वाहनों की कतारें घंटो खड़ी रही. कड़ी धूप में वाहनों में बैठे बच्चे-बूढ़ो और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्कूल बसों में बैठे बच्चों को भी काफी परेशानी हुयी.
गर्मी की वजह से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. इस दौरान चार एंबुलेंस को भी जाम में फंसा देखा गया. एक एंबुलेंस में मोनिका उरांव अपनी वृद्ध मां को लेकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भर्ती कराने जा रही थी. वे लोग जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत चाय बागान इलाके के निवासी हैं. उसकी मां किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. पिछले कई दिनों से उनका इलाज जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा था.
डॉक्टरों ने बुधवार उसकी मां को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मोनिका एंबुलेंस से अपनी मां को लेकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुयी. नौकाघाट ब्रिज पर जाम में एंबुलेंस भी फंस गयी. घंटे भर जाम में अटके रहने के बाद एंबुलेंस आगे बढ़ी, तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली. यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल के पास ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है. इसके साथ ही यहां कई बड़े निजी अस्पताल भी हैं. जिसके कारण यहां हर वक्त ही एंबुलेंसों की आवाजाही होती रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola