चुनावी मौसम में बढ़ी हथियारों की तस्करी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सिलीगुड़ी शहर में आग्नेयास्त्रों की तस्करी काफी बढ़ गयी है. सिर्फ यही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार व झारखंड की गाड़ियों का जमावड़ा भी शहर के बार व होटलों में लग रहा है. शराब के साथ शबाब का व्यवसाय भी चरम पर है. हांलाकि इस पर लगाम […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सिलीगुड़ी शहर में आग्नेयास्त्रों की तस्करी काफी बढ़ गयी है. सिर्फ यही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार व झारखंड की गाड़ियों का जमावड़ा भी शहर के बार व होटलों में लग रहा है. शराब के साथ शबाब का व्यवसाय भी चरम पर है. हांलाकि इस पर लगाम लगाने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने भी निगरानी तेज कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मार्च महीने में सिलीगुड़ी शहर व आस-पास के इलाके से कुल पांच आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. जिसमें से चार आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जब्त किया गया है. पांच आग्नेयास्त्र व पांच जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने कुल आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया है. मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में 5 तारीख को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी आउट पोस्ट पुलिस ने एक व्यक्ति को आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इसके बाद 10 मार्च की शाम दिल्ली में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा की. इसके अगले ही रात फिर पानीटंकी आउटपोस्ट की पुलिस ने एक आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
इसके तीन दिन बाद 14 मार्च की रात न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने एक आग्नेयास्त्र व एक जिंदा कारतूस और अन्य धारदार हथियारों से लैस डकैती की योजना बनाते चार युवकों को गिरफ्तार किया. बीते 23 मार्च को दार्जिलिंग जिला पुलिस की फांसीदेवा थाना पुलिस ने जिंदा कारतूस व आग्नेयास्त्र के साथ पड़ोसी राज्य सिक्किम निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
फिर बीते 30 मार्च को सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने एक पुराने दागी को आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इसी क्रम में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की माटीगाड़ा थाना पुलिस ने सिलीगुड़ी के तीन बड़ी हस्ती को भी कानून को धोखाकर आग्नेयास्त्र रखने व उसका फर्जी कागजात बनाने के आरोप में 13 मार्च को गिरफ्तार किया था.
जानकारी के मुताबिक जब्त पांचो आग्नेयास्त्र एक नली वाली देशी कट्टा है. सभी आग्नेयास्त्र पड़ोसी बिहार के मुंगेर के बने होने का दावा खुफिया विभाग कर रही है.
खुफिया विभाग की माने तो सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र बिहार के मुंगेर व बेगूसराय से ही सप्लाई की जाती है. पिछले काफी समय से शाम को बिहार व झारखंड नंबर की लक्जरी कार सिलीगुड़ी शहर में प्रवेश करती है. सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार और रविवार को बिहार और झारखंड की अनगिनत गाड़ियां सिलीगुड़ी पहुंचती हैं. ये सभी गाड़िया अगली सुबह या एक दिन बाद वापस भी लौट जाती है. खुफिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में शराबबंदी के बाद से वहां के माफियाओं का सिलीगुड़ी में आना-जाना काफी बढ़ा है. उन्हीं की गाड़ी में इस तरह के आग्नेयास्त्र सिलीगुड़ी पहुंच रहे हैं.
बिहार के माफिया अय्याशी के इरादे से भी सिलीगुड़ी में दाखिल होते हैं. इसी बहाने विभिन्न तरह के हथियारों की स्मलिंग भी हो जाती है. शहर के मल्लागुड़ी, चेकपोस्ट, सालूगाड़ा व सेवक रोड स्थित बड़े होटलों में इन माफियाओं का जमावड़ा होता है. शराब व शबाब के साथ हथियारों की डील भी होती है. बल्कि अब देशी कट्टा के साथ सिलीगुड़ी शहर में थ्रीनट, सिक्सर, नाइन एमएम की पिस्टल व मैगजीन की मांग भी बढ़ रही है.
5 हजार में देशी कट्टा से लेकर 50 हजार व लाख तक के हथियारों का डिस्प्ले होता है. लोकसभा चुनाव के इस मौसम में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया है. शहर की सुरक्षा व निगरानी और भी मुस्तैद करने के लिए प्रवेश व निकासी द्वार पर नाका चेंकिग बढ़ायी गयी है. चौबीसों घंटे शहर में आने-जाने वाली गाड़ियों पर निगरानी रखी जा रही है. शहर में लगे सीसीटीवी के जरिए भी बिहार व झारखंड नंबर वाली गाड़ियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. बल्कि शहर के होटल, सिंगिग व डांस बार पर भी पुलिस कड़ी निगाह रख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




