भ्रम फैलाने के लिए सब्यसाची के घर गये थे मुकुल : फिरहाद

Updated at : 11 Mar 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रम फैलाने के लिए सब्यसाची के घर गये थे मुकुल : फिरहाद

कोलकाता : विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्त के घर भाजपा नेता मुकुल राय षडयंत्र के तहत गये थे और उनका षडयंत्र सब्यसाची नहीं समझ पाये थे. वे पुराने मित्र समझ कर उन्हें घर से बाहर नहीं किये. मुकुल राय ने इस तरह से तृणमूल पार्टी को भ्रमित करने की कोशिश की, ताकि गलत प्रचार हो. […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्त के घर भाजपा नेता मुकुल राय षडयंत्र के तहत गये थे और उनका षडयंत्र सब्यसाची नहीं समझ पाये थे. वे पुराने मित्र समझ कर उन्हें घर से बाहर नहीं किये. मुकुल राय ने इस तरह से तृणमूल पार्टी को भ्रमित करने की कोशिश की, ताकि गलत प्रचार हो. ये बातें शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहीं.
रविवार को विधाननगर के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्त, दमकल मंत्री सुजीत बोस और उत्तर 24 परगना जिला अध्यक्ष व राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक समेत विधाननगर के सभी पार्षदों को लेकर शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने एक बैठक की. इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने साफ कर दिया कि सब्यसाची दत्त किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं.
यह भाजपा नेता मुकुल राय की तृणमूल कांग्रेस को भ्रमित करने साजिश थी. उन्होंने कहा कि मुकुल राय जिसे पार्टी में हैं, वह गांधी के हत्यारों को माननेवाली पार्टी है. मुकुल राय ने तृणमूल के आदर्शों को बेच दिया, उनसे तृणमूल के सदस्यों का कोई सम्पर्क नहीं रहना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सब्यसाची दत्त ने बैठक में यह स्वीकार किया है कि उनसे यह भूल हुई है. वे मुकुल राय की साजिश को समझ नहीं पाये थे और भद्रता के कारण मुकुल राय को बाहर नहीं कर पाये थे. सब्यसाची तृणमूल में ही हैं और रहेंगे.
पारिवारिक संबंध के कारण घर आये थे मुकुल
विधाननगर नगर निगम के मेयर सब्यसाची दत्त के घर भाजपा नेता मुकुल राय के जाने के बाद पार्टी बदलने के अटकलों पर रविवार को मेयर सब्यसाची दत्त ने रोक लगा दी.
विधाननगर में हुई एक बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए श्री दत्त कहा, मैं तृणमूल कांग्रेस में हूं और तृणमूल में ही रहूंगा. उस दिन मुकुल राय अचानक फोन किये थे कि सॉल्टलेक आया हूं, बहुत दिन हो गया है, एक बार तुमसे मिलने आ रहा हूं. ऐसे में मैं मना नहीं कर सका, कोई भी आयेगा, तो मैं मना नहीं कर सकता हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola