अनियंत्रित कार दीवार से टकरायी, मची अफरातफरी

Updated at : 23 Feb 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित कार दीवार से टकरायी, मची अफरातफरी

बड़ी दुर्घटना टली ड्राइवर गिरफ्तार सिलीगुड़ी : नियंत्रण खोकर अचानक एक कार के दीवार से टकरा जाने से अफरातफरी मच गयी. शुक्रवार दोपहर यह घटना सिलीगुड़ी के सुभाषपल्ली इलाके में हुई. कार की टक्कर से घर की दीवार भरभरा कर गिर गयी .गनीमत रही कि दीवार के पास कोई व्यक्ति नहीं था. नहीं तो कोई […]

विज्ञापन

बड़ी दुर्घटना टली ड्राइवर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : नियंत्रण खोकर अचानक एक कार के दीवार से टकरा जाने से अफरातफरी मच गयी. शुक्रवार दोपहर यह घटना सिलीगुड़ी के सुभाषपल्ली इलाके में हुई. कार की टक्कर से घर की दीवार भरभरा कर गिर गयी .गनीमत रही कि दीवार के पास कोई व्यक्ति नहीं था. नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार, एक कार सुभाषपल्ली इलाके से गुजर रही थी.
इसी दौरान ड्राइवर ने अपनी कार वापस मोड़ने की कोशिश की. पीछे करने के समय कार एक घर की एक दीवार से टकरा गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई है. जैसे ही कार दीवार से टकराई घर के लोग घबराकर बाहर निकले.
आसपास के लोग भी भागे-भागे मौके पर पहुंचे. लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया. इसकी जानकारी सिलीगुड़ी थाने को भी दी गयी. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola