कोलकाता : बाइक से 12 देशों में ‘बाघ बचाओ, परिवेश बचाओ’ का संदेश देगा दंपती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 3:51 AM
अमर शक्ति़ कोलकाता : बाघ भले ही हिंसक पशु है, लेकिन जंगल की सुंदरता इसकी वजह से ही है. पश्चिम बंगाल का सुंदरवन का नाम पूरे विश्व में सिर्फ दो वजहों से मशहूर है. पहला यहां का मैंग्रो फोरेस्ट व दूसरा रॉयल बंगाल टाइगर. बाघ की संख्या जिस प्रकार से कम हो रही है, वह […]
अमर शक्ति़ कोलकाता : बाघ भले ही हिंसक पशु है, लेकिन जंगल की सुंदरता इसकी वजह से ही है. पश्चिम बंगाल का सुंदरवन का नाम पूरे विश्व में सिर्फ दो वजहों से मशहूर है. पहला यहां का मैंग्रो फोरेस्ट व दूसरा रॉयल बंगाल टाइगर. बाघ की संख्या जिस प्रकार से कम हो रही है, वह पर्यावरण व वन्य-जीव चक्र के लिए और भी ज्यादा खतरनाक साबित होगा.
बाघों को बचाने व उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का जिम्मा पश्चिम बंगाल के रहनेवाले दंपती ने उठाया है. ‘बाघ बचाओ, परिवेश बचाओ’ के नारे को लेकर वन्य-जीव प्रेमी रथींद्रनाथ दास, अपनी पत्नी गीतांजलि दासगुप्ता के साथ बाइक से 12 देशों का दौरा करेंगे.
उनका यह दौरा इस वर्ष के अंत में मणिपुर से होते हुए म्यांमार से शुरू होगा और तीन महीने के दौरे में वह थाइलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस, चीन, रूस, नेपाल, भूटान व बांग्लादेश का सफर करेंगे. लगभग तीन महीने तक चलनेवाले इस दौरे पर में वह 80 हजार किमी की दूरी तय करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










