दार्जिलिंग: गोरामुमो प्रमुख ने दिया संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 1:52 AM
दार्जिलिंग: मिरिक के गोरामुमो प्रतिनिधियों को अध्यक्ष मन घीसिंग ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. गोरामुमो शाखा के अध्यक्ष महेन्द्र खडका के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग से बुधवार को मुलाकात की. शहर के डॉ. जाकिर हुसैन रोड स्थित गोरामुमो के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मन […]
दार्जिलिंग: मिरिक के गोरामुमो प्रतिनिधियों को अध्यक्ष मन घीसिंग ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. गोरामुमो शाखा के अध्यक्ष महेन्द्र खडका के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग से बुधवार को मुलाकात की.
शहर के डॉ. जाकिर हुसैन रोड स्थित गोरामुमो के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मन घीसिंग के साथ हुये मुलाकात में प्रतिनिधि टोली ने भावी कार्यक्रमों के लिये सुझाव मांगा. पिछले कुछ सप्ताह पहले गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने संगठन को मजबूत बनाने के लिये चार-चार लोगों की कार्यकारी कमिटी गठन करने का निर्देश जारी किया था. उक्त निर्देश के तहत मिरिक के गोरामुमो समर्थकों ने युवा इकाई से चार और गोरानामो से चार प्रतिनिधिगणों का चयन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










