सिलीगुड़ी के पास भारत-नेपाल सीमा से छह रोहिंग्या गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सिलीगुड़ी से सटे पानीटंकी भारत-नेपाल सीमांत से छह रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक महिला भी शामिल है. इन लोगों की गिरफ्तारी से पुलिस एवं प्रशासन में खलबली मच गयी है. इन सभी को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत ने घुसपैठ […]
सिलीगुड़ी : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सिलीगुड़ी से सटे पानीटंकी भारत-नेपाल सीमांत से छह रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक महिला भी शामिल है. इन लोगों की गिरफ्तारी से पुलिस एवं प्रशासन में खलबली मच गयी है. इन सभी को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत ने घुसपैठ के चार आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है. वहीं महिला समेत दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दार्जिलिंग जिले की खोरीबाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




