नागराकाटा : आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 4:25 AM
नागराकाटा : आंगनबाड़ी कर्मियों को पदोन्नति परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण आंगनबाड़ी कर्मियों ने गुरुवार को नागराकाटा आंगनबाड़ी कार्यालय परिसर में धरना के साथ प्रर्दशन भी किया. आंगनबाड़ी कर्मियों ने पदोन्नति परीक्षा में बैठने का मौका देने की मांग की. गत 30 जनवरी को आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए पदोन्नति के […]
नागराकाटा : आंगनबाड़ी कर्मियों को पदोन्नति परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण आंगनबाड़ी कर्मियों ने गुरुवार को नागराकाटा आंगनबाड़ी कार्यालय परिसर में धरना के साथ प्रर्दशन भी किया. आंगनबाड़ी कर्मियों ने पदोन्नति परीक्षा में बैठने का मौका देने की मांग की. गत 30 जनवरी को आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए पदोन्नति के लिए एक सरकारी विज्ञप्ति जारी किया गया था.
नागराकाटा ब्लॉक में कुल 28 रिक्त पद हैं. जिसमें आवेदनकारियों ने संख्या 94 है. आवेदनपत्र छटनी के बाद परीक्षा में बैठने के लिए 34 लोगों का चयन किया गया है. जिन कर्मियों का आवदेन खारिज कर दिया गया. वे सभी आंगनबाड़ी दफ्तर पहुंचकर धरना में शामिल हुये थे. सभी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग करते हुए शिशु विकास प्रकल्प अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया. लेकिन वहां से कोई उत्तर नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन के समक्ष पहुंचकर गुहार लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










