प्रियंका को महासचिव बनाये जाने का स्वागत

Updated at : 24 Jan 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका को महासचिव बनाये जाने का स्वागत

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार कोप्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव बनाये जाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि, इससे लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का मनोबल बढ़ेगा. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि वर्षों की अटकलों को विराम देते […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार कोप्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव बनाये जाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि, इससे लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का मनोबल बढ़ेगा. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि वर्षों की अटकलों को विराम देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश कर गयीं.

यह कदम आम चुनावों में राज्य में कांग्रेस को पूरे दमखम के साथ उतरने के इरादे को प्रतिबिंबित करता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने अपने बयान में कहा कि वह प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और केसी वेणुगोपाल को एआइसीसी महासचिव नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हैं.

पार्षद संतोष पाठक समेत प्रदेश कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने इस कदम का स्वागत किया और प्रियंका गांधी को बधाई दी. राज्य के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर लिये कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़कर प्रियंका की नियुक्ति का जश्न मनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola