सिलीगुड़ी : स्वामी आनंद ब्रह्मचारी जी कल आ रहे हैं सिलीगुड़ी, 30 को हिंदू धर्म सम्मेलन में होंगे शामिल

Published at :27 Dec 2018 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी :  स्वामी आनंद ब्रह्मचारी जी कल आ रहे हैं सिलीगुड़ी, 30 को हिंदू धर्म सम्मेलन में होंगे शामिल

सिलीगुड़ी : राम मंदिर निर्माण के पक्षधर प्रखर संत सह गौरक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिद्वार के परम पूज्य स‍ंत स्वामी आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज इन दिनों पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर हैं. फिलहाल उनका दौरा सिक्किम में चल रहा है. 28 दिसंबर यानी शुक्रवार को अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ सिलीगुड़ी आ रहे हैं. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : राम मंदिर निर्माण के पक्षधर प्रखर संत सह गौरक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिद्वार के परम पूज्य स‍ंत स्वामी आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज इन दिनों पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर हैं. फिलहाल उनका दौरा सिक्किम में चल रहा है. 28 दिसंबर यानी शुक्रवार को अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ सिलीगुड़ी आ रहे हैं.
वह इस दिन सिक्किम के जोरथांग से सिलीगुड़ी दोपहर में पहुंचेंगे. यह कहना है विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला इकाई के प्रवक्ता सुशील रामपुरिया का. बुधवार को एक विशेष भेंट वार्ता के दौरान मीडिया को उन्होंने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह तीन दिनों तक सिलीगुड़ी प्रवास में रहेंगे. जिला अध्यक्ष सुदिप्त मजुमदार ने बताया कि 30 दिसंबर यानी रविवार को विहिप की सिलीगुड़ी जिला इकाई के बैनर तले स्थानीय इस्कॉन मंदिर में आयोजित होने जा रही विश्वशांति यज्ञ एवं विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में शिरकत करेंगे. इस सम्मेलन के माध्यम से स्वामी जी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पर जोर देंग.
साथ ही राम मंदिर के लिए संसद कानून जल्द बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बनायेंगे. विहिप के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण बंसल ने बताया कि इस विश्वशांति यज्ञ व विराट हिंदू धर्म सम्मेलन में स्वामी आनंद ब्रह्मचारी जी के अलावा देश-दुनिया के प्रखर संत व विहिप के राष्ट्रीय स्तर के अन्य कई प्रचारकों व अन्य प्रतिनिधियों के भी शिरकत करने की संभावना है.
इनके अलावा इस विराट धर्म सम्मेलन में सिलीगुड़ी के अलावा आस-पास के इलाकों से भी विहिप व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वंयसेवक, कार्यकर्ता व रामभक्त भारी तादाद में शिरकत करेंगे. श्री बंसल ने बताया कि इस धर्म सम्मेलन को सफल बनाने में सभी रामभक्त स्वंयसेवक बीते कई रोज से ही जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola