पेट्रोल टैंकर पलटने से दिनभर आतंक में रहा बानरहाट
Updated at : 21 Nov 2018 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

बानरहाट : मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट में एनएच 31 पर एलआरपी मोड़ के पास इंडियन ऑयल का एक पेट्रोल टैंकर उलट गया. 16 चक्का इस टैंकर से तेजी से तेल बहने लगा, जिससे इलाके में आतंक फैल गया. हादसे की आशंका को देखते हुए घंटों तक एनएच पर यातायात रोकना […]
विज्ञापन
बानरहाट : मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट में एनएच 31 पर एलआरपी मोड़ के पास इंडियन ऑयल का एक पेट्रोल टैंकर उलट गया. 16 चक्का इस टैंकर से तेजी से तेल बहने लगा, जिससे इलाके में आतंक फैल गया. हादसे की आशंका को देखते हुए घंटों तक एनएच पर यातायात रोकना पड़ा. लेकिन तेल लूटनेवाले इससे बेअसर देखे गये.
पुलिस के सामने ही बड़ी संख्या में लोग जरकिनों में पेट्रोल भरकर ले जाते दिखे. हादसे से बचाव के लिए पुलिस ने माइकिंग कर किसी को भी आग नहीं जलाने का फरमान जारी किया. घटनास्थल को घेरने के लिए रैफ को भी बुला लिया गया. हालांकि अच्छी बात यह रही कि टैंकर पलटने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ है. टैंकर के चालक व खलासी को मामूली चोट आयी है.
जानकारी के मुताबिक, टैंकर के सामने अचानक कुत्ता आ गया था. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर पलट गया. पुलिस के सामने ही गैलन के गैलन तेल लूट लिया गया, लेकिन वह मूकदर्शक बनी रही. दुर्घटना की खबर पाकर एनजेपी से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारी पहुंचे. लेकिन उन्हें पहुंचने में बहुत ज्यादा देरी हुई.
हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ, जबकि इंडियन ऑयल का बचाव दल शाम चार बजे बानरहाट पहुंचा. इतनी देर तक स्थिति को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गये. पेट्रोल टैंकर को आम गाड़ियों की तरह क्रेन से हटाया नहीं जा सकता था, क्योंकि इस दौरान किसी रगड़ से एक चिनगारी निकलने पर भी आग धधक सकती थी. इस कारण घंटों तक बानरहाट में एनएच 31 पर यातायात बंद रखना पड़ा. देरी के बारे में इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने कुछ कहने से इनकार किया.
एनएच 31 पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा
पुलिस के सामने स्थानीय लोग लूटकर ले गये पेट्रोल
एनजेपी से इंडियन ऑयल का बचाव दल देर से पहुंचा
क्या कहती है पुलिस
बानरहाट थाने के आइसी विपुल सिन्हा ने बताया कि पहले कुछ लोगों ने तेल चोरी की, लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती से पेश आते हुए स्थिति को संभाल लिया. कोई अग्निकांड न घटित हो, इसके लिए इलाके में किसी तरह की आग नहीं जलाने का आदेश जारी किया गया. एक स्थानीय निवासी बबलू आलम ने बताया कि पूरा दिन आतंक में बीता. खाना-वाना भी नहीं पक सका. बचाव काम में इतनी देरी क्यों हुई, यह समझ में नहीं आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




