सीतारामपुर पंपू तालाब में छठ घाट की हो व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 1:25 AM

विज्ञापन

आसनसोल : छठ व्रतियों के लिए सीतारामपुर पंपू तालाब छठ घाट पर व्यवस्था की मांग पर भाजपा कुल्टी मंडल प्रतिनिधियों ने मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा को ज्ञापन सौंपा. भाजपा राज्य कमेटी सदस्य सह पुरूलिया जिला के ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, राज्य के आईटी सेल के सह संयोजक सब्यसाची भट्टाचार्य, जिला […]

विज्ञापन
आसनसोल : छठ व्रतियों के लिए सीतारामपुर पंपू तालाब छठ घाट पर व्यवस्था की मांग पर भाजपा कुल्टी मंडल प्रतिनिधियों ने मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा को ज्ञापन सौंपा. भाजपा राज्य कमेटी सदस्य सह पुरूलिया जिला के ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, राज्य के आईटी सेल के सह संयोजक सब्यसाची भट्टाचार्य, जिला आईटी प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, सलाहकार समिति के चेयरमैन बादल पॉल, कुल्टी मंडल अध्यक्ष अमित गोराई आदि उपस्थित थे.
नेतृत्व कर रहे श्री वर्मा ने कहा कि पंपू तालाब छठ घाट पर सीतारामपुर स्टेशन के रेल कर्मी, लोको क्वार्टर, नियामतपुर बाजार, रेल कॉलोनी, संलग्न इलाके के हजारों छठ व्रती और श्रद्धालू पूजन के लिए आते हैँ. उन्होंने कहा कि पंपू तालाब का पानी सफाई के अभाव में भीषण रूप से दूषित हो चुका है. तालाब में गंदगी की भरमार से जलस्तर भी घट गया है.
उन्होंने तालाब की सफाई, कीटनाशकों के छिडकाव, तालाब के रास्ते की मरम्मत करने और छठ पूजा के दौरान श्रद्धालूओं के लिए एलइडी व स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तभी उन्होंने सीतारामपुर को आदर्श स्टेशन बनाये जाने की घोषणा की थी.
जिसके लिए सीतारामपुर के लोगों ने उनकी काफी प्रशंसा भी की थी. परंतु कई वर्षोँ बाद भी सीतारामपुर स्टेशन पर आदर्श स्टेशन के स्तर की परिसेवाएं आरंभ नहीं की जा सकने लोगों में निराशा है. उन्होंने कहा कि इलाके के कई स्थानों पर अब भी पर्याप्त लाईट नहीं होने से लोग वहां से आने जाने से कतराते हैँ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola