ओमू दा से गौतम देव करेंगे बातचीत

सिलीगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अरविंद घोष उर्फ ओमू दा के अचानक पार्टी से इस्तीफा दिये जाने पर उत्तर बंगाल कोर कमिटी (तृणमूल) के चेयरमैन व दाजिर्लिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम देव ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने की एक चिट्ठी […]
सिलीगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अरविंद घोष उर्फ ओमू दा के अचानक पार्टी से इस्तीफा दिये जाने पर उत्तर बंगाल कोर कमिटी (तृणमूल) के चेयरमैन व दाजिर्लिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम देव ने चिंता व्यक्त की है.
उन्होंने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने की एक चिट्ठी उन्हें प्राप्त हुई है, लेकिन इस्तीफे को अभी पार्टी ने मंजूर नहीं किया है. पहले उनसे बातचीत की जायेगी. उसके बाद ही पार्टी विचार करेगी.
दूसरी ओर वाम मोरचा के दाजिर्लिंग जिला के संयोजक अशोक नारायण भट्टाचार्य ने आज पार्टी मुख्यालय अनिल विश्वास भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान ओमू दा के तृणमूल कांग्रेस छोड़े जाने के सवाल पर विस्तृत टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने केवल इतना कहा कि ओमू दा भले ही कोइ पार्टी करें, लेकिन वो एक अच्छे इंसान और जमीन से जुड़े नेता हैं. पार्टी छोड़ना उनका तथा उनकी पार्टी का निजी मामला है. इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




