टीएमसी नेता के परिवार पर हमले का आरोप

मालदा: माकपाईयों पर तृणमूल कांग्रेस नेता के परिवार पर हमले का आरोप लगा है. सोमवार रात को रतुआ थाना के भादो गांव में हमले की घटना घटी. इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के भादो ग्राम पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल बासीर समेत उसके पिता व दोनों चाचा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक […]
मालदा: माकपाईयों पर तृणमूल कांग्रेस नेता के परिवार पर हमले का आरोप लगा है. सोमवार रात को रतुआ थाना के भादो गांव में हमले की घटना घटी. इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के भादो ग्राम पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल बासीर समेत उसके पिता व दोनों चाचा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है.
बाकी तीनों को रतुआ एक नंबर ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. प्राथमिक इलाज के बाद आज इन्हें छोड़ दिया गया है. तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष बाबा अब्दुल खालेक (50) की हालत नाजुक है. इस मामले में माकपा आश्रित सात लोगों के खिलाफ रतुआ थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. तृणमूल कांग्रेस के भादो अंचल के अध्यक्ष अब्दुल बासीर ने कहा कि सोमवार रात 11 बजे के आसपास सात सशस्त्र अपराधियों ने अचानक उनके घर में हमला बोल दिया. बदमाशों ने पहले तृणमूल नेता अब्दुल बासीर को पीटा व बाद में परिवार के बाकी सदस्यों की भी बेरहमी से पिटाई की. महिलाओं के साथ भी छेड़छाछ की गयी.
उनका कहना है कि विगत पंचायत चुनाव में कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल में शामिल होने के बाद से ही माकपाईयों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. हमले की घटना में स्थानीय माकपा कार्यकर्ता मजीबुर रहमान, मंजुर हुसैन, जहांगीर आलम समेत सात लोगों के खिलाफ रतुआ थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इधर, माकपा के जिला सचिव अंबर मित्र ने तृणमूल द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. हमले की घटना में माकपा का कोई जुड़ा हुआ नहीं है. पुलिस अधीक्षक प्रसुन बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है, वे सभी गांव से फरार है. पुलिस उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




